Latest news
जालंधर में भगवान महावीर मार्ग का भव्य उद्घाटन, इंसानियत दा फैन एसोसिएशन ने स्मृति स्तंभ शहरवासियों क... जालंधर के मॉडल टाउन में दो कारों की टक्कर , इनोवा कार दुकान में जा घुसी 27 अगस्त को पंजाब बंद : जाने क्या रहेगा खुला और क्या रहेगा बंद चीनी के बाद अब रुला रहा प्याज, कीमत में भारी बढ़ोतरी जालंधर में सफाई कर्मियों की खत्म हुई हड़ताल, सड़कों से हटेगा अब कूड़ा जालंधर सिटी रेलवे स्टेशन पर विशेष टिकट जांच अभियान चलाया गया, 494 यात्रियों को पकड़ा गया जापान में भूकंप के तेज झटके महसूस किए गए , रिक्टर स्केल पर 6.1 तीव्रता मापी गई जालंधर में 10वीं मंजिल से गिरी लड़की , हुई दर्दनाक मौत जालंधर में 72 लाख की लूट की गुत्थी सुलझी , छह आरोपी गिरफ्तार जालंधर में चोरों का आतंक ! 3 जगहों से बाइक चोरी

India Living News

Hot News
You are currently viewing जालंधर में चेन स्नेचिंग मामले में 16 साल से भगोड़ी महिला को पुलिस ने किया गिरफ्तार
Police arrested fugitive woman for 16 years in chain snatching case in Jalandhar

जालंधर में चेन स्नेचिंग मामले में 16 साल से भगोड़ी महिला को पुलिस ने किया गिरफ्तार

जालंधर (सनी ) : करीब सोलह साल पहले शीतला माता मंदिर से एक महिला की चेन झपट कर भागी दूसरी महिला को जालंधर पुलिस ने गिरफ्तार किया है। पीओ स्टाफ ने उसे संगरूर से गिरफ्तार कर थाना डिवीजन नंबर तीन की पुलिस को सौंप दिया है। पुलिस ने महिला को अदालत में पेश किया और पूछताछ शुरू कर दी।

थाना डिवीजन नंबर तीन के प्रभारी मुकेश कुमार ने बताया कि 2 अप्रैल 2002 को पूजा शर्मा नाम की महिला ने शिकायत दी थी कि शीतला माता मंदिर के पास से एक महिला की चेन झपट कर फरार हो गई है। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया और आरोपित महिला को गिरफ्तार किया। जमानत पर आकर महिला फरार हो गई थी। जिसे 16 साल बाद गिरफ्तार किया गया।

पकड़ी गई महिला की पहचान संगरूर निवासी छिंदर कौर के रूप में हुई थी। उन्होंने बताया कि छिंदर कौर के खिलाफ अलग-अलग थानों में करीब 14 मामले दर्ज हैं। आरोपित महिला से पूछताछ की जा रही है और छीना झपटी व चोरी के कई मामले हल होने की संभावना है।

 

source link


Leave a Reply