Latest news
महंगाई का बड़ा झटका ! कमर्शियल गैस सिलेंडर 993 रूपए महंगा हुआ गैंगस्टर सुक्खा काहलवां के करीबी गोपी की गोलियां मारकर हत्या जालंधर हेल्थ केयर एसोसिएशन ने की नई नियुक्तियां, प्रदीप वर्मा और एडवोकेट एकमजोत सिंह गिल को अहम जिम्... पंजाब-चंडीगढ़ में ईडी ने 11 ठिकानों पर की छापेमारी , 1.4 करोड़ रुपये जब्त जालंधर में चिकचिक चौक के पास 2 पक्षों की झड़प में एक्टिवा को लगाई आग चीन का Meta को बड़ा झटका, Manus की 2 अरब डॉलर की डील पर लगाई रोक Exit Poll 2026 : पश्चिम बंगाल में किसका बजेगा डंका ? एग्जिट पोल के नतीजे आये सामने शंभू-अंबाला रेलवे ट्रैक पर ब्लास्ट का मामला सुलझा, हथियारों सहित 4 गिरफ्तार पंजाब के शंभू में रेलवे ट्रैक पर धमाका, विस्फोटक लगाने वाले के उड़े चिथड़े पिकनिक पर गए परिवार के साथ हादसा , नाले के तेज बहाव में बह गया मासूम बच्चा

India Living News

Hot News
You are currently viewing जालंधर के थाना बस्ती बावा खेल की पुलिस ने चोरी की वारदात को अंजाम देने वाले तीन लोगों को किया गिरफ्तार , चोरीशुदा सामान भी बरामद
jalandhar-police-arrests-three-persons-accused-of-theft-in-leather-complex

जालंधर के थाना बस्ती बावा खेल की पुलिस ने चोरी की वारदात को अंजाम देने वाले तीन लोगों को किया गिरफ्तार , चोरीशुदा सामान भी बरामद

जालंधर (अनुराग ) : जालंधर के थाना बस्ती बावा खेल की पुलिस ने चोरी की वारदात को अंजाम देने वाले तीन लोगों को गिरफ्तार किया है। आरोपितों की पहचान लेदर कांप्लेक्स निवासी सुरिंदर कुमार, अजय कुमार व विक्रम कुमार उर्फ विक्की के रूप में हुई है। आरोपितों के पास से 47 हजार 200 रुपये, सोने की अंगूठी, चांदी की अंगूठी, लैपटाप, एयरपैड, मोबाइल फ़ोन बरामद किए गए हैं।

थाना प्रभारी गगनदीप सिंह ने बताया कि करियाना व्यापारी सुखविंदर कुमार उर्फ काका ने बीते दिनों शिकायत दी थी कि वह रात को दुकान बंद कर घर गए थे। सुबह दुकान खोलने के लिए आए तो देखा कि चोरों ने ताले तोड़ कर अंदर से हजारों की नकदी, गहने और कीमती सामान चुरा लिया था। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया था। गुप्त सूचना के आधार पर तीनों को गिरफ्तार कर लिया।

जांच में सामने आया है कि आरोपित रेकी कर चोरी की वारदात को अंजाम देते थे। उन्होंने बताया कि तीनों लेदर कांप्लेक्स में किराये पर रहते थे। उनके मकान मालिक जीवन ने उसकी पुलिस वेरीफिकेशन करवाए बिना ही उनको अपने यहां किराये पर रख लिया था। जीवन के खिलाफ भी मामला दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया गया है।

 

source link


Leave a Reply