Latest news
जालंधर हेल्थ केयर एसोसिएशन ने की नई नियुक्तियां, प्रदीप वर्मा और एडवोकेट एकमजोत सिंह गिल को अहम जिम्... पंजाब-चंडीगढ़ में ईडी ने 11 ठिकानों पर की छापेमारी , 1.4 करोड़ रुपये जब्त जालंधर में चिकचिक चौक के पास 2 पक्षों की झड़प में एक्टिवा को लगाई आग चीन का Meta को बड़ा झटका, Manus की 2 अरब डॉलर की डील पर लगाई रोक Exit Poll 2026 : पश्चिम बंगाल में किसका बजेगा डंका ? एग्जिट पोल के नतीजे आये सामने शंभू-अंबाला रेलवे ट्रैक पर ब्लास्ट का मामला सुलझा, हथियारों सहित 4 गिरफ्तार पंजाब के शंभू में रेलवे ट्रैक पर धमाका, विस्फोटक लगाने वाले के उड़े चिथड़े पिकनिक पर गए परिवार के साथ हादसा , नाले के तेज बहाव में बह गया मासूम बच्चा पंजाब में अप्रैल के आखिरी दिनों में बरसेंगे बादल, मौसम विभाग का अलर्ट जारी 'आप' पार्टी को छोड़ते ही हरभजन सिंह की Z+ सिक्योरिटी को मान सरकार ने वापस लिया

India Living News

Hot News
You are currently viewing चंडीगढ़ में कोरोना के कारण प्रशासन ने सुखना लेक और रॉक गार्डन में एंट्री की बंद, बढ़ती पाबंदियों से ‘लॉक’ हुआ जनजीवन
chandigarh-administration-entry-ban-in-sukhna-lake-and-rock-garden

चंडीगढ़ में कोरोना के कारण प्रशासन ने सुखना लेक और रॉक गार्डन में एंट्री की बंद, बढ़ती पाबंदियों से ‘लॉक’ हुआ जनजीवन

चंडीगढ़ (दीपक ) : ब्यूटीफुल सिटी चंडीगढ़ में कोरोना के बढ़ते मामलों के चलते प्रशासन ने पाबंदियां बढ़ा दी हैं। शहर में कोरोना संक्रमण के चलते लॉकडाउन तो नहीं है लेकिन जनजीवन लॉक हो चुका है। मंगलवार को वॉर रूम में प्रशासक वीपी सिंह बदनौर ने प्रशासनिक अधिकारियों के साथ बैठक की। बैठक में कोरोना की बढ़ते मामलों को रोकने के लिए सख्त कदम उठाने पर चर्चा हुई। शहर में लगाए गए रात्रि कर्फ्यू की समय सीमा कम कर दी गई है। चंडीगढ़ में अब नाइट कर्फ्यू का समय रात 10.30 के बजाय अब रात 10 से सुबह पांच बजे तक किया गया है। चंडीगढ़ के सबसे बड़े पर्यटन स्थल रॉक गार्डन और सुखना लेक को अगले आदेशों तक बंद कर दिया गया है।

हालात यह हैं कि अब शहर में रोजाना लगभग 400 के करीब कोरोना संक्रमित मरीज मिल रहे हैं। जिसके चलते प्रशासन ने सख्ती बढ़ाने का फैसला लिया है। कोरोना के मामले बढ़ने पर चंडीगढ़ सेक्टर-48 हॉस्पिटल में बेड बढ़ाने के आदेश दिए गए हैं। वहीं, शहर में 30 नए माइक्रो कंटेनमेंट जोन बनाए गए हैं। कोविड प्रोटोकॉल का उल्लंघन करने पर अभी तक 58 हजार चालान किए गए।

 

source link


Leave a Reply