Latest news
जालंधर कैंट में स्कूल के बाहर दर्दनाक हादसा : आर्मी ट्रक की चपेट में आने से 5वीं की छात्रा की मौत सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर भाभी चुम्मेवाली और उनके पति के खिलाफ पुलिस ने की FIR दर्ज श्रद्धांजलि सभा में आत्मा की अमरता का संदेश, स्वर्गीय श्रीमती आशा धीर को भावभीनी श्रद्धांजलि GYM में ओवरवेट लेग प्रेस पड़ा भारी: युवक की गई जान ग्लोबल पासपोर्ट इंडेक्स 2026 : भारत पहुंचा 125वें स्थान पर , यूरोप शीर्ष 10 में हावी रहा हरियाणा रोडवेज की AC और सुपर लग्जरी बसों में कर्मचारियों की फ्री यात्रा करने पर लगी रोक पंजाब में भारी बारिश और आंधी-तूफान का अलर्ट , 5 जुलाई से 8 जुलाई तक भारी बारिश का अलर्ट लुधियाना में प्रॉपर्टी डीलर की पत्नी मॉर्निंग वॉक कर रही तो अचानक बेकाबू कार ने रौंदा, हुई मौत रात में लोगों को डर क्यों महसूस होता है? जानिए इस पर साइंस क्या कहती है होटल के कमरे में मिली प्रेमी प्रेमिका की लाशें , दोनों शादीशुदा थे

India Living News

Hot News
You are currently viewing सिरफिरे आशिक से परेशान हो लड़की ने फंदा लगा जान देने की कोशिश की , सुसाइड नोट में बड़ा खुलासा
jalandhar-girl-attempts-to-commit-suicide-in-one-sided-lover-affiar-case

सिरफिरे आशिक से परेशान हो लड़की ने फंदा लगा जान देने की कोशिश की , सुसाइड नोट में बड़ा खुलासा

जालंधर (अनुराग ) : जालंधर के शिव नगर में रहने वाली एक युवती ने सनकी युवक से परेशान होकर फंदा लगाकर जान देने का प्रयास किया। गनीमत रही कि लड़की के परिजनों ने समय रहते उसे फंदे से लटकता देख लिया और तुरंत उतार कर अस्पताल पहुंचाया। लड़की को सिविल अस्पताल में दाखिल करवाया गया है, जहां उसकी हालत गंभीर बनी हुई है। सनकी युवक जहां लड़की पर शादी का दबाव डालता था, वहीं वह लड़की के घर जाकर उसे बेवजह परेशान करता था। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।

लड़की के पास से एक सुसाइड नोट भी मिला जिसमें उसने लिखा कि गोपी नाम का युवक उसे तंग कर कर रहा है । गोपी उस पर उसकी मर्जी के खिलाफ शादी के लिए दबाव बना रहा है।उसे लगातार जान से मारने की धमकी भी दी जा रही थी। सुसाइड नोट में लड़की ने लिखा कि जिसे भी यह सुसाइड नोट मिले वह पुलिस को देकर गोपी और उसके घरवालों के खिलाफ कार्रवाई करवाए और उसके परिवार वालों को परेशान ना किया जाए। थाना डिवीजन नंबर 1 की पुलिस मामले की जांच कर रही है।

 


Leave a Reply