Latest news
पंजाब में भारी बारिश और आंधी-तूफान का अलर्ट , 5 जुलाई से 8 जुलाई तक भारी बारिश का अलर्ट लुधियाना में प्रॉपर्टी डीलर की पत्नी मॉर्निंग वॉक कर रही तो अचानक बेकाबू कार ने रौंदा, हुई मौत रात में लोगों को डर क्यों महसूस होता है? जानिए इस पर साइंस क्या कहती है होटल के कमरे में मिली प्रेमी प्रेमिका की लाशें , दोनों शादीशुदा थे पंजाब सरकार की मावां-धीयां सत्कार योजना शुरू : महिलाओं के खातों में आए 3 महीने के पैसे सौ साल का सफर: विभाजन का दर्द झेला, ईमानदारी से कमाया नाम; जानिए 100 वर्षीय कुन्दन सिंह जी की लंबी उ... पत्रकारों की संस्था Digital Media Association (DMA) ने जालंधर के नए पुलिस कमिश्नर सतिंदर सिंह से की ... सड़क हादसा: डिवाइडर पार कर क्रेटा से भिड़ी बलेनो, एक ही परिवार के चार लोगों की मौत कासगंज में गिरा ट्रेनी एयरक्राफ्ट, महिला पायलट गंभीर घायल फ्रांस में प्लेन क्रैश , 11 लोगों की मौत

India Living News

Hot News
You are currently viewing जालंधर प्रशासन की पहल ,फैक्ट्री, होटल व शॉपिंग माॅल्स मालिक भेजें लाभार्थियों का ब्यौरा, टीम वहीँ आकर करेगी वैक्सीनेशन
factory-hotel-and-shopping-owners-send-the-details-of-the-beneficiaries-the-administration-will-come-there-and-vaccinate

जालंधर प्रशासन की पहल ,फैक्ट्री, होटल व शॉपिंग माॅल्स मालिक भेजें लाभार्थियों का ब्यौरा, टीम वहीँ आकर करेगी वैक्सीनेशन

जालंधर : जिले में प्रशासन ने अब कोविड वैक्सीन ऑन डिमांड लगाने की तैयारी की है । वैक्सीनेशन का टारगेट जल्द पूरा करने के लिए प्रशासन ने यह कदम उठाया है। ‘कोविड वैक्सीन आपके द्वार’ नाम से शुरू की गई इस पहल में फैक्ट्री, होटल व शॉपिंग मॉल्स मालिकों से लाभार्थियों का ब्यौरा भेजने को कहा गया है। जिसके बाद प्रशासन की टीम वहां जाकर 45 साल से ज्यादा उम्र के सभी लोगों को वैक्सीन लगाएगी ताकि कोरोना को रोका जा सके।

प्रशासन ने इसके लिए प्रोफार्मा जारी किया है। जिसमें उनकी फैक्ट्री में काम करने वाले लोगों के नाम, उम्र व आधार कार्ड का ब्यौरा देने को कहा गया है। यह जानकारी ई-मेल आईडी covidvaccinationjal@gmail.com या मोबाइल नंबर 9888981881 व 9501799068 पर वॉट्सऐप के जरिए भेजी जा सकती है।

DC घनश्याम थोरी ने कहा कि कुछ लोग लंबी लाइन या किसी झिझक की वजह से कोविड वैक्सीनेशन सेंटर जाने से परहेज करते हैं। इस वजह से अब यह कदम उठाया गया है। उन्होंने लोगों से भी अपील की कि सामाजिक जिम्मेदारी को समझते हुए जल्द से जल्द वैक्सीन लगवाएं।

 

source link


Leave a Reply