Latest news
जालंधर में टूर एंड ट्रैवल्स शॉप में नकाबपोश बदमाशों ने की बड़ी लूट MATHS COACHING CENTER के स्टूडेंट्स ने 10TH के रिजल्ट में अच्छे अंक प्राप्त किये 23वें विशाल माता रानी जागरण से पहले बालाजी महाराज की चौकी से बना भक्तिमय माहौल शिव ज्योति पब्लिक स्कूल की छात्रा संचिता सोनी ने ज़िले में दूसरा स्थान प्राप्त करके लहराया विद्यालय क... CBSE 10वीं सेशन-1 का रिजल्ट जारी : देशभर में लुधियाना रीजन 9वें स्थान पर AAP पार्टी के राज्यसभा सांसद अशोक मित्तल के घर और यूनिवर्सिटी पर ईडी की टीम ने रेड ਬਾਬਾ ਸਾਹਿਬ ਡਾਕਟਰ ਭੀਮ ਰਾਓ ਅੰਬੇਦਕਰ ਜੀ ਦੇ ਜਨਮ ਦਿਵਸ ਤੇ ਲੰਗਰ ਦਾ ਆਯੋਜਨ बैसाखी के दिन निशान साहिब की सेवा के दौरान 60 फीट की ऊंचाई से गिरकर सेवादार की मौत जालंधर में अवैध गैस रिफिलिंग के दाैरान सिलिंडर फटा , युवक बुरी तरह झुलसा हैवान पति : पत्नी के प्राइवेट पार्ट में डाली बीयर की बोतल, आरोपी पति गिरफ्तार

India Living News

Hot News
You are currently viewing जालंधर में भारत बंद का असर , BMC चौक समेत शहर में कई जगह किसानों के धरने प्रदर्शन
Impact of Bharat Bandh in Jalandhar, demonstrations by farmers in many places in the city including BMC Chowk

जालंधर में भारत बंद का असर , BMC चौक समेत शहर में कई जगह किसानों के धरने प्रदर्शन

जालंधर ( अनुराग ): केंद्र सरकार के कृषि सुधार कानूनों के विरोध में संयुक्त किसान मोर्चा (SKM) के भारत बंद के आह्वान पर हाइवे और शहर के भीतर भी किसानों ने जाम लगाया। शहर के प्रमुख BMC चौक पर किसान संगठनों ने आवाजाही पूरी तरह से ठप कर दी है। इसके अलावा शहर भर में लगातार रैलियां निकालकर किसान ने दुकानों व व्यापारिक संस्थानों को बंद करवाया। किसानों के बंद की वजह से 6 ट्रेनें नहीं चल सकी। हाइवे पर कई जगह किसानों ने प्रदर्शन किया इसकी वजह से बस सर्विस भी बंद हो गई।

शहर में भी माडल टाउन समेत तमाम बड़े-छोटे बाजार बंद पड़े रहे। हाइवेज से लेकर शहर के भीतर तक सड़कें सूनी रही। बंद शाम 6 बजे तक जारी रहेगा।जालंधर में कैंट रेलवे स्टेशन के बाहर भी किसानों ने प्रदर्शन किया। किसानों ने PAP चौक , लंबा पिंड चौक , प्रतापपुरा, किशनगढ़ में भी किसानों ने हाइवे जाम कर दिया। किसानों ने शहर में दुकाने और बैंक बंद करवाए। जबकि पेट्रोल पंप और मेडिकल स्टोर खुले रहे , पुलिस प्रशासन ने भी कड़े इंतज़ाम कर रखे थे ताकि कोई भी अप्रिय घटना न हो सके।

 


Leave a Reply