Latest news
Google Play Store पर असली और फेक सरकारी ऐप्स को कैसे पहचाने ? चंडीगढ़ में पीजीआई के पास मेडिकल स्टोर पर ताबड़तोड़ गोलियां चली जरूरी खबर : अब बिना पंजीकृत मोबाइल नंबर OTP के नहीं बनेगा वाहन का प्रदूषण सर्टिफिकेट जालंधर में किशनपुरा चौक के पास कपडे के शोरूम पर फायरिंग मणिकर्ण में पार्वती नदी किनारे फोटो खिंचवाते बहे पंजाब के 3 पर्यटक, मुश्किल से किया किया रेस्क्यू जालंधर में ट्रक की टक्कर से स्कूटी सवार महिला की हुई मौत, पति गंभीर घायल महंगाई का झटका : फिर बढ़े घरेलू LPG सिलेंडर के दाम जंतर-मंतर पर छात्रों का जोरदार प्रदर्शन : कॉकरोच जनता पार्टी के संस्थापक अभिजीत दिपके और सामाजिक कार... दुखद समाचार : माँ देवी राज रानी जी, राजेश्वरी धाम देवी राज रानी वैष्णो मंदिर की संस्थापक हुए ब्रह्मल... मोहाली में प्रेमी ने ऑफिस में घुसकर युवती की चाकू से गोदकर की हत्या

India Living News

Hot News
You are currently viewing कृषि कानूनों पर भाषण के बाद किसान नेता ने कहा- ‘अलविदा! मेरा समय खत्म होता है’… और चली गई जान
farmer leader died after his speech in amritsar of punjab

कृषि कानूनों पर भाषण के बाद किसान नेता ने कहा- ‘अलविदा! मेरा समय खत्म होता है’… और चली गई जान

अमृतसर ( संदीप ): कृषि कानूनों के विरुद्ध चल रहे किसान आंदोलन पर अपने विचार व्यक्त करने के बाद किरती किसान यूनियन के प्रदेश अध्यक्ष व संयुक्त किसान मोर्चा के सदस्य मास्टर दातार सिंह ‘अलविदा! मेरा समय खत्म होता है’ कहकर अपनी कुर्सी पर बैठ गए। कुछ पल के बाद उन्हें दिल का दौरा पड़ा और वह कुर्सी से नीचे गिर पड़े। किसान नेताओं ने उन्हें तुरंत एक निजी अस्पताल पहुंचाया। वहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।


अमृतसर के श्री गुरु नानक स्टेडियम के नजदीक स्थित विरसा विहार में कृषि कानूनों से किसानों पर पड़ने वाले प्रभावों पर आयोजित एक सेमिनार में मास्टर दातार सिंह मुख्य वक्ता थे। वह अंतिम वक्ता थे जिन्हें इस मुद्दे पर अपने विचार रखने थे। मास्टर दातार सिंह का यह भाषण उनके जीवन का अंतिम भाषण होगा, इसका आभास किसी को नहीं था। कार्यक्रम खत्म करने से पहले दातार सिंह को मंच पर बुलाकर सम्मानित भी करना था लेकिन इससे पहले यह घटना घटित हो गई। 

 

source link


Leave a Reply