Latest news
पंजाब में 25 जून से शुरू होगा SIR, 24,453 बीएलओ घर-घर जाकर करेंगे सत्यापन जम्मू-कश्मीर : एक महीने तक बंद रहने के बाद फिर शुरू होगी गुलमर्ग गोंडोला सेवा 8 लोगों की हत्या करने वाले साइको किलर को पुलिस ने किया गिरफ्तार जालंधर वासियों के लिए खुशखबरी ! 112 करोड़ के ओवरब्रिज को मिली मंजूरी जालंधर में चावला मोबाइल शॉप पर फायरिंग , एक आरोपी को लोगों ने किया काबू न्यूयॉर्क घूमने गए परिवार के साथ बड़ा हादसा , 18 वर्षीय युवक की मौ'त भारत के पूर्व प्रधानमंत्री का बेटा साइबर ठगी का शिकार, लगी करोड़ों की चपत जालंधर के इस इलाके में चली गोलियां, मची अफरा तफरी आदमपुर हवाई अड्डे का बदला नाम, केंद्र सरकार ने जारी की नोटिफिकेशन प्रदर्शन के दौरान कॉकरोच जनता पार्टी के संस्थापक अभिजीत दीपके को जड़े थप्पड़

India Living News

Hot News
You are currently viewing जालंधर में लापरवाही का नतीजा , पिछले 5 दिन में नए कोरोना केस 20 से बढ़कर हुए 60, तीन मौतें
Result of negligence in Jalandhar, New Corona cases increased from 20 to 60 in last 5 days

जालंधर में लापरवाही का नतीजा , पिछले 5 दिन में नए कोरोना केस 20 से बढ़कर हुए 60, तीन मौतें

जालंधर ( सनी ): जालंधर में कोरोना के मामले कम होने के बाद लापहरवाह हुए लोग अब संभल जाएं क्योंकि पॉजिटिव मामलों की संख्या फिर बढ़ने लगी है। 17 फरवरी को जहां 20 नए केस रिपोर्ट किए गए थे वही सोमवार को कोरोना ने 61 लोगों को गिरफ्त में लिया। पिछले पांच दिनों में ही नए मरीजों की संख्या तीन गुना हो गई है। पिछले करीब दो महीने से 50 से कम केस ही रिपोर्ट किए जा रहे थे। दस दिन पहले तक रोजाना 20-30 नए केस रिपोर्ट होते थे।

पिछले कुछ दिनों में अचानक नए संक्रमण के मामले बढ़ते जा रहे हैं।एम्स के डायरेक्टर की ओर से पंजाब में कोरोना वायरस की नई स्ट्रेन आने के दावों के बीच अब एक बार सावधानी बरतनी जरूरी हो गई है। कोरोना वायरस संक्रमण से बचने के लिए लोग मास्क जरूर पहनें और एक-दूसरे से शारीरिक दूरी बनाए रखें। पहले की तरह सैनिटाइजर उपयोग भी करते रहना होगा।

कोरोना वायरस संक्रमण की वजह से 3 मरीजों की मौत भी हुई है। इसी के साथ महामारी से जान गंवाने वालों की संख्या 699 तक पहुंच गई है। राहत की बात है कि 18 मरीजों को सरकारी व गैर-सरकारी अस्पतालों से छुट्टी देकर घर भेज दिया गया है।

 

source link


Leave a Reply