Latest news
स्वतंत्रता दिवस से पहले DGP गौरव यादव ने जिला पुलिस प्रमुखों को पेट्रोलिंग और निगरानी बढ़ाने का दिया... विजिलेंस ने 15 हजार रुपये रिश्वत लेते पटवारी को रंगे हाथ किया गिरफ्तार गोराया में पुल से नीचे गिरी क्रेटा कार, दो लोग घायल जालंधर में SIR प्रक्रिया के पहले चरण का डेटा जारी जालंधर के CP सतिंदर सिंह ने अधिकारियों के साथ की विशेष बैठक और जारी किए सख्त आदेश VIRAL NEWS : 220 करोड़ रुपये खर्च कर कई सर्जरी कराकर युवक बना कुत्ता ? वायरल VIDEO की सच्चाई आई सामन... पंजाब के लुधियाना की बेटी की कनाडा में सड़क हादसे में माैत, कैदी को ले जा रही थीं रमनदीप जालंधर में दर्दनाक हादसा : तेज़ रफ़्तार स्विफ्ट कार कैंटर से भिड़ी, तीन युवकों की मौत अमृतसर के CP गुरप्रीत भुल्लर का तबादला, जानें किस अधिकारी को मिली जिम्मेदारी तमिलनाडु के मुख्यमंत्री विजय की पत्नी ने वापस लिया तलाक केस

India Living News

Hot News
You are currently viewing twitter को केंद्र सरकार का नोटिस, किसानों व केंद्र से जुड़ी आपत्तिजनक सामग्रियों को हटाने का आदेश
Central government notice to twitter, order to remove farmers and objectionable materials related to the center

twitter को केंद्र सरकार का नोटिस, किसानों व केंद्र से जुड़ी आपत्तिजनक सामग्रियों को हटाने का आदेश

नई दिल्ली (दीपक ): केंद्र सरकार ने बुधवार को माइक्रो ब्लागिंग वेबसाइट ट्विटर को नोटिस जारी किया है जिसमें कथित किसान नरसंहार से जुड़े अकाउंटों व कंटेंट को हटाने के आदेश दिए हैं। दरअसल, किसान नरसंहार को लेकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नाम के हैशटैग के साथ ट्विटर पर सामग्री पोस्ट की जा रही थी जो देश में जारी किसानों के प्रदर्शन को और भड़का सकती है और लोगों में गलत सूचना फैल सकती है जो वास्तव में गलत है।

भारत सरकार के इलेक्ट्रॉनिक्स और आईटी मंत्रालय ने ट्विटर को करीब 250 ट्वीट्स / ट्विटर खातों को ब्लॉक करने का निर्देश दिया था। इन अकाउंट के जरिए फर्जी, भड़काने वाले और उत्तेजक ट्वीटस पोस्ट किए जा रहे थे। मंत्रालय ने यह फैसला गृह मंत्रालय और सुरक्षा एजेंसियों की अपील के बाद लिया। इसमें कहा गया था कि किसानों के प्रदर्शन के दौरान ये दिक्कतें पैदा कर रहे हैं और देश की सुरक्षा को इनसे खतरा है। किसान आंदोलन को लेकर इन अकाउंट्स से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को निशाना बनाकर हैशटैग चलाया गया था।

 

source link


Leave a Reply