Latest news
जालंधर में HDFC Bank के ATM पर महिला के खाते से ठगी स्कूल टीचर पर क्लास में Acid Attack, अध्यापक सहित 2 बच्चे आए चपेट में आम आदमी पार्टी के मंत्री संजीव अरोड़ा के घर ED की रेड Bright Tution Academy के स्टूडेंट्स ने कक्षा 10th CBSE के रिजल्ट में अच्छे अंक प्राप्त किये जालंधर में टूर एंड ट्रैवल्स शॉप में नकाबपोश बदमाशों ने की बड़ी लूट MATHS COACHING CENTER के स्टूडेंट्स ने 10TH के रिजल्ट में अच्छे अंक प्राप्त किये 23वें विशाल माता रानी जागरण से पहले बालाजी महाराज की चौकी से बना भक्तिमय माहौल शिव ज्योति पब्लिक स्कूल की छात्रा संचिता सोनी ने ज़िले में दूसरा स्थान प्राप्त करके लहराया विद्यालय क... CBSE 10वीं सेशन-1 का रिजल्ट जारी : देशभर में लुधियाना रीजन 9वें स्थान पर AAP पार्टी के राज्यसभा सांसद अशोक मित्तल के घर और यूनिवर्सिटी पर ईडी की टीम ने रेड

India Living News

Hot News
You are currently viewing जान जोखिम में डाल हवाई सफर कर रहे पाकिस्तानी नागरिक, रद्द हुए 50 पायलटों के फर्जी लाइसेंस
Pakistani nationals flying at risk, fake licenses of 50 pilots canceled

जान जोखिम में डाल हवाई सफर कर रहे पाकिस्तानी नागरिक, रद्द हुए 50 पायलटों के फर्जी लाइसेंस

इस्लामाबाद : पाकिस्तान में हवाई सफर करने वाले लोगों की जिंदगी के साथ किस तरह खिलवाड़ किया जा रहा है, इसका सबूत इस बात से मिल सकता है कि वहां पायलट फर्जी तरीके से लाइसेंस बनवाकर हवाई जहाज उड़ा रहे हैं। इस बात का खुलासा होते ही पाक सरकार ने आनन-फानन में 50 पायलटों के लाइसेंस रद्द कर दिए हैं। 

सरकार ने रविवार को फर्जी लाइसेंस के जरिए उड़ान भरने वाले 50 पायलटों के लाइसेंस को रद्द कर दिया। साथ ही अधिकारियों को आदेश दिया कि वे इस बात की जांच करें कि कैसे इन लोगों ने अनुचित तरीके से लाइसेंस हासिल किया। देश के नागरिक उड्डयन प्राधिकरण (सीएए) ने अदालत को इसकी जानकारी दी है। 

कराची में 22 मई को पाकिस्तान इंटरनेशनल एयरलाइंस के विमान की दर्दनाक दुर्घटना के बाद जाली लाइसेंस का यह मामला सरकार के समक्ष आया। इस हादसे में 97 लोगों की मौत हो गई थी। घटना के बाद पाकिस्तान के उड्डयन मंत्री सरवर खान ने मीडिया को बताया था कि देश के 860 सक्रिय पायलटों में से 260 के लाइसेंस या तो फर्जी हैं या फिर इन्होंने परीक्षा में नकल कर इन लाइसेंसों को बनवाया है। 

डॉन अखबार के अनुसार अधिकारियों ने इस्लामाबाद हाईकोर्ट को बताया कि अंतरराष्ट्रीय नागरिक उड्डयन संगठन की आवश्यकताओं के तहत, उन्होंने 860 वाणिज्यिक पायलटों के लाइसेंसों की समीक्षा की है और गहन जांच के बाद उनमें से 50 के लाइसेंस को रद्द कर दिया है।

 

source link


Leave a Reply