Latest news
पंजाब में मौसम ने ली करवट , इन जिलों में आंधी-बारिश का रेड अलर्ट पंजाब में निकाय चुनाव के परिणामों में AAP पार्टी का शानदार प्रदर्शन, जानें कांग्रेस-अकाली-भाजपा का ह... जालंधर में अब 1 जून से 9 और चौराहों पर होंगे E-Challan पंजाब विधानसभा चुनाव से पहले BJP का बड़ा फैसला, केवल सिंह ढिल्लों बने नये प्रदेश अध्यक्ष पंजाब में नीले ड्रम में मिली लड़की की लाश, फैली सनसनी पेट्रोल डीज़ल के दामों में फिर बढ़ोतरी , 10 दिन में चाैथी बार इजाफा जालंधर में बड़ा हादसा : घर के मंदिर में लगे पंखे में शॉर्ट सर्किट से लगी आग, सिलिंडर फटा दुखद खबर : बाइक सवार दंपती ने बच्चों के साथ नहर में लगाई छलांग 'कॉकरोच जनता पार्टी' ने सोशल मीडिया पर मचाया धमाल ! इंस्टाग्राम पर बन गये करोड़ों फॉलोअर्स महंगाई का झटका : जालंधर में पेट्रोल-डीजल हुआ और महंगा, नए रेट जारी

India Living News

Hot News
You are currently viewing न्यूज चैनल रिपब्लिक टीवी के CEO को मुंबई पुलिस ने किया अरेस्ट , गिरफ्तारी फर्जी TRP मामले में की गयी
CEO of News Channel Republic TV arrested by Mumbai Police, arrested in fake TRP case

न्यूज चैनल रिपब्लिक टीवी के CEO को मुंबई पुलिस ने किया अरेस्ट , गिरफ्तारी फर्जी TRP मामले में की गयी

मुंबई (दीपक ): रविवार को न्यूज चैनल रिपब्लिक टीवी के CEO विकास खनचंदानी को मुंबई पुलिस ने अरेस्ट कर लिया। यह गिरफ्तारी फर्जी TRP के मामले में की गई है। मुंबई पुलिस के कमिश्नर परमबीर सिंह ने करीब दो महीने पहले इस स्कैम का खुलासा किया था। रिपब्लिक के अलावा दो मराठी चैनलों बॉक्स सिनेमा और फकत मराठी पर भी आरोप थे।

पुलिस कमिश्नर परमबीर सिंह ने बताया था कि रिपब्लिक टीवी समेत 3 चैनल पैसे देकर टीआरपी बढ़वाते थे। इस मामले में 4 लोगों को गिरफ्तार किया गया था। कमिश्नर ने कहा था कि हमें सूचना मिली थी कि फेक प्रोपेगैंडा चलाया जा रहा है। इसके बाद क्राइम ब्रांच ने छानबीन की और इस रैकेट का भंडाफोड़ किया।

आरोपों के जवाब में रिपब्लिक मीडिया नेटवर्क के एडिटर इन चीफ अर्नब गोस्वामी ने कहा था कि मुंबई पुलिस कमिश्नर परमबीर सिंह ने रिपब्लिक टीवी के खिलाफ झूठे आरोप लगाए हैं, क्योंकि हमने सुशांत सिंह राजपूत केस में उनकी जांच पर सवाल उठाए थे।

 

source link


Leave a Reply