Latest news
जालंधर में भगवान महावीर मार्ग का भव्य उद्घाटन, इंसानियत दा फैन एसोसिएशन ने स्मृति स्तंभ शहरवासियों क... जालंधर के मॉडल टाउन में दो कारों की टक्कर , इनोवा कार दुकान में जा घुसी 27 अगस्त को पंजाब बंद : जाने क्या रहेगा खुला और क्या रहेगा बंद चीनी के बाद अब रुला रहा प्याज, कीमत में भारी बढ़ोतरी जालंधर में सफाई कर्मियों की खत्म हुई हड़ताल, सड़कों से हटेगा अब कूड़ा जालंधर सिटी रेलवे स्टेशन पर विशेष टिकट जांच अभियान चलाया गया, 494 यात्रियों को पकड़ा गया जापान में भूकंप के तेज झटके महसूस किए गए , रिक्टर स्केल पर 6.1 तीव्रता मापी गई जालंधर में 10वीं मंजिल से गिरी लड़की , हुई दर्दनाक मौत जालंधर में 72 लाख की लूट की गुत्थी सुलझी , छह आरोपी गिरफ्तार जालंधर में चोरों का आतंक ! 3 जगहों से बाइक चोरी

India Living News

Hot News
You are currently viewing श्री गुरुनानक देव जी के 551 वें प्रकाशोत्सव पर पंजाबभर में गुरुद्वारों में उमड़ी संगत, जगह-जगह संगत द्वारा लंगरों का आयोजन

श्री गुरुनानक देव जी के 551 वें प्रकाशोत्सव पर पंजाबभर में गुरुद्वारों में उमड़ी संगत, जगह-जगह संगत द्वारा लंगरों का आयोजन

अमृतसर/जालंधर : श्री गुरुनानक देव जी का 551वां प्रकाशोत्सव पर पंजाबभर में हर्षोल्लास के साथ मनाया जा रहा है। सुबह से ही संगत गुरुद्वारों में माथा टेकने पहुंच रही है। सबसे ज्यादा भीड़ अमृतसर स्थित श्री हरिमंदिर साहिब, सुलतानपुर लोधी व डेरा बाबा नानक में उमड़ी है। जगह-जगह संगत द्वारा लंगरों का आयोजन किया गया है।

पहले उम्मीद जताई जा रही थी कि कोरोना महामारी व किसान आंदोलन के कारण संगत कम पहुंचेगी, लेकिन सुबह से ही संगत उमड़ पड़ी। प्रकाशोत्सव के मद्देनजर गुरुद्वारों को दुल्हन की तरह सजाया गया है। पंजाब के सीएम कैप्टन अमरिंदर सिंह भी श्री गुरुनानक देव जी के 550वें प्रकाशोत्सव के समारोहों के समापन के लिए सुल्तानपुर लोधी पहुंचे।

कपूरथला जिला स्थित सुलतानपुर लोधी में भी बड़ी संख्या में संगत उमड़ी। यहां श्री गुरुनानक देव जी के 550वेंं प्रकाश पर्व के कार्यक्रमों का समापन कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस कार्यक्रम में मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह, उनकी पत्नी महारानी परनीत कौर, पंजाब कांग्रेस अध्यक्ष सुनील जाखड़ सहित बड़ी संख्या में संगत पहुंची।

 

source link


Leave a Reply