Latest news
मोहाली में GYM के अंदर वर्कआउट के दौरान युवक की गई जान , पत्नी भी थी साथ अब पासपोर्ट बनवाना हुआ महंगा, सरकार ने बढ़ाई फीस… जानें नई दरें पंजाब में 25 जून से शुरू होगा SIR, 24,453 बीएलओ घर-घर जाकर करेंगे सत्यापन जम्मू-कश्मीर : एक महीने तक बंद रहने के बाद फिर शुरू होगी गुलमर्ग गोंडोला सेवा 8 लोगों की हत्या करने वाले साइको किलर को पुलिस ने किया गिरफ्तार जालंधर वासियों के लिए खुशखबरी ! 112 करोड़ के ओवरब्रिज को मिली मंजूरी जालंधर में चावला मोबाइल शॉप पर फायरिंग , एक आरोपी को लोगों ने किया काबू न्यूयॉर्क घूमने गए परिवार के साथ बड़ा हादसा , 18 वर्षीय युवक की मौ'त भारत के पूर्व प्रधानमंत्री का बेटा साइबर ठगी का शिकार, लगी करोड़ों की चपत जालंधर के इस इलाके में चली गोलियां, मची अफरा तफरी

India Living News

Hot News
You are currently viewing विंडसर पार्क कॉलोनी में देशभक्ति के रंग में रंगा 77वाँ गणतंत्र दिवस, वरिष्ठ नागरिक हुए सम्मानित

विंडसर पार्क कॉलोनी में देशभक्ति के रंग में रंगा 77वाँ गणतंत्र दिवस, वरिष्ठ नागरिक हुए सम्मानित

जालंधर, 26 जनवरी : 77वाँ गणतंत्र दिवस विंडसर पार्क कॉलोनी, गुलाब देवी रोड, जालंधर में विंडसर पार्क वेलफेयर सोसाइटी (पंजी.) के तत्वावधान में अत्यंत हर्षोल्लास, देशभक्ति और सामाजिक एकता के वातावरण में मनाया गया।

कार्यक्रम की शुरुआत प्रेरणादायी संबोधन के साथ हुई, जिसके पश्चात बच्चों ने मनमोहक देशभक्ति सांस्कृतिक प्रस्तुतियाँ देकर सभी का मन मोह लिया। इस अवसर पर 80 वर्ष से अधिक आयु के वरिष्ठ नागरिकों को उनके जीवन भर के योगदान, अनुभव और मार्गदर्शन के लिए विशेष रूप से सम्मानित किया गया।

राष्ट्रीय ध्वज का ध्वजारोहण सोसाइटी के अध्यक्ष श्री वैभव सचदेवा द्वारा किया गया, जिसके उपरांत पूरे सम्मान के साथ राष्ट्रगान गाया गया। कार्यक्रम में कॉलोनी के लगभग 150 निवासियों ने उत्साहपूर्वक भाग लेकर राष्ट्रीय पर्व को गौरवपूर्ण बनाया।

समारोह का समापन नाश्ते एवं आपसी मिलन के साथ हुआ, जिससे कॉलोनी में आपसी भाईचारे, सौहार्द और एकता की भावना और अधिक प्रबल हुई।

इस अवसर पर वैभव सचदेवा (अध्यक्ष),

एडवोकेट हरसिमरन सिंह सचदेवा (जनरल सेक्रेटरी), वरुण गुप्ता (उपाध्यक्ष), राजेश काठपाल (संयुक्त सचिव), लखविंदर पाल सिंह (कोषाध्यक्ष), राजेश कक्कड़ (चीफ पैट्रन) सहित कई गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे। पूरा कार्यक्रम शांतिपूर्ण, सुव्यवस्थित और अत्यंत सफलतापूर्वक संपन्न हुआ।जालंधर, 26 जनवरी : 77वाँ गणतंत्र दिवस विंडसर पार्क कॉलोनी, गुलाब देवी रोड, जालंधर में विंडसर पार्क वेलफेयर सोसाइटी (पंजी.) के तत्वावधान में अत्यंत हर्षोल्लास, देशभक्ति और सामाजिक एकता के वातावरण में मनाया गया।

कार्यक्रम की शुरुआत प्रेरणादायी संबोधन के साथ हुई, जिसके पश्चात बच्चों ने मनमोहक देशभक्ति सांस्कृतिक प्रस्तुतियाँ देकर सभी का मन मोह लिया। इस अवसर पर 80 वर्ष से अधिक आयु के वरिष्ठ नागरिकों को उनके जीवन भर के योगदान, अनुभव और मार्गदर्शन के लिए विशेष रूप से सम्मानित किया गया।

राष्ट्रीय ध्वज का ध्वजारोहण सोसाइटी के अध्यक्ष श्री वैभव सचदेवा द्वारा किया गया, जिसके उपरांत पूरे सम्मान के साथ राष्ट्रगान गाया गया। कार्यक्रम में कॉलोनी के लगभग 150 निवासियों ने उत्साहपूर्वक भाग लेकर राष्ट्रीय पर्व को गौरवपूर्ण बनाया।

समारोह का समापन नाश्ते एवं आपसी मिलन के साथ हुआ, जिससे कॉलोनी में आपसी भाईचारे, सौहार्द और एकता की भावना और अधिक प्रबल हुई।

इस अवसर पर वैभव सचदेवा (अध्यक्ष),

एडवोकेट हरसिमरन सिंह सचदेवा (जनरल सेक्रेटरी), वरुण गुप्ता (उपाध्यक्ष), राजेश काठपाल (संयुक्त सचिव), लखविंदर पाल सिंह (कोषाध्यक्ष), राजेश कक्कड़ (चीफ पैट्रन) सहित कई गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे। पूरा कार्यक्रम शांतिपूर्ण, सुव्यवस्थित और अत्यंत सफलतापूर्वक संपन्न हुआ।

Leave a Reply