Latest news
पटियाला में पिटबुल डॉग के मालिक पर FIR : मकान देखने आए कपल पर किया था हमला पंजाब के पूर्व डिप्‍टी सीएम सुखबीर सिंह बादल पर नांदेड़ में जानलेवा हमला जालंधर में बड़ी वारदात : पत्नी और पिता का मर्डर कर आरोपी फरार स्वतंत्रता दिवस से पहले DGP गौरव यादव ने जिला पुलिस प्रमुखों को पेट्रोलिंग और निगरानी बढ़ाने का दिया... विजिलेंस ने 15 हजार रुपये रिश्वत लेते पटवारी को रंगे हाथ किया गिरफ्तार गोराया में पुल से नीचे गिरी क्रेटा कार, दो लोग घायल जालंधर में SIR प्रक्रिया के पहले चरण का डेटा जारी जालंधर के CP सतिंदर सिंह ने अधिकारियों के साथ की विशेष बैठक और जारी किए सख्त आदेश VIRAL NEWS : 220 करोड़ रुपये खर्च कर कई सर्जरी कराकर युवक बना कुत्ता ? वायरल VIDEO की सच्चाई आई सामन... पंजाब के लुधियाना की बेटी की कनाडा में सड़क हादसे में माैत, कैदी को ले जा रही थीं रमनदीप

India Living News

Hot News
You are currently viewing पंजाब रोडवेज के GM सहित 4 कर्मचारी सस्पेंड
4 employees including GM of Punjab Roadways suspended

पंजाब रोडवेज के GM सहित 4 कर्मचारी सस्पेंड

चंडीगढ़: पंजाब की आप सरकार भ्रष्टाचार को लेकर सख्त नज़र आ रही है। खबर है कि पंजाब के परिवहन मंत्री लालजीत सिंह भुल्लर के आदेशों पर पंजाब रोडवेज के जनरल मैनेजर समेत 4 कर्मचारियों को अनियमितताओं और भ्रष्ट गतिविधियों के आरोप में तुरंत प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है। कैबिनेट मंत्री भुल्लर ने कहा कि पंजाब रोडवेज के श्री मुक्तसर साहिब डिपो में हो रही अनियमितताओं संबंधी उनको शिकायतें प्राप्त हुई थीं। इस संबंध में प्राथमिक पड़ताल करवाने के लिए जांच टीम गठित की गई थी। जांच टीम द्वारा पेश की गई रिपोर्ट के आधार पर श्री मुक्तसर साहिब डिपो के जनरल मैनेजर रणजीत सिंह बग्गा, सब-इंस्पैक्टर बलविंद्र सिंह, सीनियर सहायक परगट सिंह और कंडक्टर गुरशरण सिंह को सरकारी खजाने को वित्तीय नुक्सान पहुंचाने और भ्रष्टाचार गतिविधियां चलाने के मामलों में संलिप्त पाया गया, जिसके बाद उक्त चारों को नौकरी से निलंबित कर दिया गया है।


Leave a Reply