Skip to content

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने जालंधर में भाजपा की नशा विरोधी महारैली में भरी हुंकार

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने जालंधर में भाजपा की नशा विरोधी महारैली में भरी हुंकार
Share Facebook X WhatsApp Telegram Email
View in ePaper

जालंधर : केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह बुधवार को पंजाब दौरे पर रहे। उन्होंने जालंधर के परागपुर में भाजपा की ओर से नशा विरोधी महारैली को संबोधित किया। उससे पहले वह जालंधर के देवी तलाब मंदिर में नतमस्तक होने के लिए पहुंचे। जहां से वे हेलीकॉप्टर से महारैली में पहुंचे।

रैली में मंच पर पहुंचेन से पहले वे 40 मिनट नशा पीड़ित परिवारों से मुलाकात की है। इसके बाद में मंच पर आकर उन्होंने सभी का अभिवादन किया। शाह ने अपना भाषण सत श्री अकाल से शुरू किया। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने जालंधर में पंजाब की आप सरकार पर तीखा हमला बोलते हुए नशामुक्त पंजाब का संकल्प दोहराया।

उन्होंने पंजाब की दोआबा भूमि, महान गुरुओं, शहीदों, किसानों और जवानों के योगदान को नमन करते हुए कहा कि राज्य की पहचान अन्न उत्पादन और देश की सुरक्षा से है, लेकिन वर्तमान सरकार ने इसे नशे (चिट्टे) की आग में झोंक दिया है।

शाह ने कहा कि जैसे मोदी सरकार ने देश से आतंकवाद, नक्सलवाद और उग्रवाद को समाप्त किया है, वैसे ही भाजपा 31 दिसंबर 2029 से पहले पंजाब को पूरी तरह चिट्टामुक्त कर देगी। उन्होंने अपील की कि कांग्रेस और आप को देख चुकी जनता इस बार नशामुक्त पंजाब और औद्योगिक विकास (टॉप 5 राज्य) के लिए केवल भाजपा को मौका दे।