Skip to content

15 अगस्त को लेकर CM भगवंत मान को मिली आतंकी धमकी

15 अगस्त को लेकर CM भगवंत मान को मिली आतंकी धमकी
Share Facebook X WhatsApp Telegram Email
View in ePaper

पंजाब : आतंकी गुरपतवंत सिंह पन्नू ने एक बार फिर पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान को धमकी दी है। उसने एक वीडियो जारी कर पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान को 15 अगस्त को तिरंगा न फहराने की धमकी तथा सलाह दी है।

पन्नु ने वीडियो में कहा है कि पंजाब भारत का हिस्सा नही है। भारतीय तिरंगे के नेतृत्व में सिखों के साथ नस्लकशी हुई और आज पंजाब के किसानों के साथ बेइन्साफी हो रही है।अपनी आदत से मजबूर लगातार वीडियो बना कर पंजाब के लोगों को उकसाने वाले पन्नु ने कहा है कि 15 अगस्त सिख पंथ और पंजाब की आजादी का दिवस नही है। भगवंत मान जालन्धर में राष्ट्रीय घ्वज फहराने के लिए आएंगे। इस तिरंगे के नीचे हमारे सिखों की नस्लकुशी हुई है।

उसने कहा भगवंत मान की सरकार भी किसानों द्वारा की जा रही आत्महत्याओं के लिए जिम्मेदार है। वीडियो में गुरपतवंत सिंह पन्नु आतंकी ने कहा कि 15 अगस्त को भगवंत सिंह मान को तिरंगा फहराने से रोका जाएगा। पन्नु ने कहा कि जो भी सिख भगवंत सिंह मान को तिरंगा फहराने से रोकेगा सिख फार जस्टिस उसे एक करोड़ रूपये देगा।