Skip to content

जालंधर में बड़ा घोटाला , 15% Interest के चक्कर में गंवाए करोड़ों

जालंधर में बड़ा घोटाला , 15% Interest के चक्कर में गंवाए करोड़ों
Share Facebook X WhatsApp Telegram Email
View in ePaper

जालंधर : महानगर जालंधर से बड़े घोटाले की खबर मिली है। जानकारी अनुसार फॉरेक्स ट्रेडिंग कंपनी द्वारा जालंधर में करोड़ों की लूट का मामला सामने आया है। मिली जानकारी के अनुसार अधिक कमाई का लालच देकर फॉरेक्स ट्रेडिंग कंपनी ने जालंधर के डॉक्टरों, रिटायर्ड अफसरों, व्यापारियों व आम जनता से करीब 25 करोड़ रुपए लूट लिए। खबर मिली है कि कंपनी द्वारा जालंधर में दफ्तर खोल कर लोगों को लालच दिया गया कि अगर वह 1 लाख रुपए लगाएंगे तो उन्हें 15 प्रतिशत तक मुनाफा मिलेगा। वहीं लोगों को कहा गया था कि जो व्यक्ति 3 अन्य लोगों को ट्रेडिंग से जोड़ेगे तो ट्रेडिंग में 6 फीसदी तक लगने वाले चार्जेज माफ कर दिए जाएंगे। इसके बाद लोगों ने अपने रिश्तेदारों से इनवेस्टमेंट करवा दी और जाल में फंस गए। बताया जा रहा है फॉरेक्स फ्रॉड का केस नागपुर में दर्ज हुआ है। इसके बाद इस फ्राड का शिकार हुए पीड़ित एकजुट होकर पुलिस के पास जाएंगे। पीड़ितों की लिस्ट बना कानूनी स्टडी के बाद पुलिस को शिकायत देने की तैयारी की जा रही है।