Skip to content

पुलिस कमिश्नर स्वप्न शर्मा ने पुलिस टीम में किए बड़े फेरबदल, क्राइम पर लगेगी लगाम

Police Commissioner Swapan Sharma made major changes in the police team, crime will be curbed
Police Commissioner Swapan Sharma made major changes in the police team, crime will be curbed
Share Facebook X WhatsApp Telegram Email
View in ePaper
जालंधर : जालंधर के पुलिस कमिश्नर स्वप्न शर्मा ने शहर की कमान संभालते ही पुलिस टीम में बड़े स्तर पर फेरबदल करना शुरू कर दिया है। सबसे पहले उन्होंने एंटी नारकोटिक सैल और स्पैशल आप्रेशन यूनिट को क्राइम ब्रांच में तबदील कर दिया है। जिसकी जिम्मेदारी इंस्पैक्टर हरिंदर सिंह को सौंपी गई है। अतः शहर में जो भी आपराधिक गतिवधियां होंगी, उनकी जांच इंस्पैक्टर हरिंदर सिंह की देखरेख में होंगी। शहर के विभिन्न थानों में रूटीन के काम होंगे जबकि क्राइम के केस इस क्राइम ब्रांच द्वारा देखे जाएंगे। इस क्राइम ब्रांच का आफिस थाना नं. 5 में बनाया जाएगा। वहीं सी.पी. स्वप्न शर्मा ने सी.आई.ए. स्टाफ इंचार्ज को भी बदल दिया है। सी.आई.ए. स्टाफ की जिम्मेदारी थाना फिल्लौर के एस.एच.ओ. इंस्पैक्टर सुरिंद्र सिंह कंबोज को सौंपी गई है। कंबोज को सी.आई.ए. इंचार्ज लगाया गया है। इसी तरह से इकोनामिक आफिस विंग, एंटी हयूमन ट्रैफिकिंग यूनिट और पी.ओ. स्टाफ विंग को पूर्ण रूप से खत्म कर दिया गया है तथा इन विभागों में तैनात करीब 50 पुलिस कर्मियों को विभिन्न थानों में शिफ्ट किया गया है। आपको बता दे स्वप्न शर्मा, जोकि 2009 बैच के आईपीएस अधिकारी हैं, जोकि अपनी तेज तर्रार व धाकड़ छवि को लेकर जाने जाते हैं। [metaslider id=25498]