Skip to content

भारत-कनाडा विवाद के बीच नर्म हुई कनाडा सरकार, गुरुद्वारों में लगे विवादित बैनर हटाने के आदेश

Canadian government softens amid India-Canada dispute, orders to remove controversial banners from Gurudwaras
Canadian government softens amid India-Canada dispute, orders to remove controversial banners from Gurudwaras
Share Facebook X WhatsApp Telegram Email
View in ePaper
पंजाब : खबर है कि भारत-कनाडा में बढ़ते तनाव के बीच कनाडा की जस्टिन ट्रूडो सरकार नर्म होती दिख रही है। भारतीय दबाव के बाद कनाडा सरकार ने खालिस्तानी मूवमेंट को भी धीरे-धीरे आवाज उठाने से रोकना शुरू किया है। कनाडा सरकार ने वहां स्थानीय गुरुद्वारों में लगे विवादित बैनर हटाने के निर्देश दिए हैं। ये वही बैनर हैं, जिन पर भारतीय उच्चायोग और अन्य सदस्यों को धमकियां दी गई थीं। हालांकि जस्टिन ट्रूडो की सरकार अपना वोट बैंक देखते हुए खुलकर खालिस्तानियों को निर्देश नहीं दे रही, लेकिन धीरे-धीरे उनकी गतिविधियों पर रोक भी लगाती जा रही है। इन आदेशों के बाद कनाडा के गुरु नानक सिख गुरुद्वारे के बाहर लगे पोस्टरों और बैनर को हटा भी दिया गया है। [metaslider id=25498]