Skip to content

पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री गिरफ्तार , 3 साल जेल, 5 साल चुनाव नहीं लड़ पाएंगे

Former Prime Minister of Pakistan arrested, jailed for 3 years, will not be able to contest elections for 5 years
Former Prime Minister of Pakistan arrested, jailed for 3 years, will not be able to contest elections for 5 years
Share Facebook X WhatsApp Telegram Email
View in ePaper
लाहौर : बड़ी खबर है कि पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान को तोशाखाना केस में गिरफ्तार कर लिया गया है। लाहौर पुलिस ने PTI चेयरमैन को उनके जमान पार्क स्थित घर से अरेस्ट किया। इस्लामाबाद की ट्रायल कोर्ट ने उन्हें 3 साल की सजा सुनाई है। साथ ही अगले 5 साल तक वो चुनाव नहीं लड़ पाएंगे। कोर्ट ने पूर्व पाकिस्तानी PM पर एक लाख पाकिस्तानी रुपए का जुर्माना भी लगाया है। इमरान की पार्टी PTI के मुताबिक, खान को लाहौर की कोट लखपत जेल ले जाया गया है। फैसले के वक्त कोर्ट ने कहा- PTI चेयरमैन इमरान ने तोशाखाना मामले में पाकिस्तान के चुनाव आयोग को गलत जानकारी दी थी। वो भ्रष्टाचार में लिप्त थे। अदालत ने शनिवार को सुनवाई के बाद 12:30 बजे तक फैसला रिजर्व कर लिया था। [metaslider id=25498]