Skip to content

जालंधर के अड्डा होशियारपुर फाटक पर महिला ट्रेन के नीचे आई , दोनों टांगें कटी

jalandhar-adda-hoshiarpur-accident-dumb-deaf-woman-both-legs-cut-rail-engine
jalandhar-adda-hoshiarpur-accident-dumb-deaf-woman-both-legs-cut-rail-engine
Share Facebook X WhatsApp Telegram Email
View in ePaper
जालंधर : जालंधर में दर्दनाक हादसे की खबर है। अड्डा होशियारपुर फाटक पर एक महिला ट्रेन के नीचे आ गई। लोगों के अनुसार महिला जब फाटक पर रेल की लाइनें क्रॉस कर रही थी लोग भी उसे आवाजें लगा रहे थे और ट्रेन इंजन के चालक ने भी काफी हॉर्न बजाए लेकिन महिला ट्रैक से नहीं हटी। इंजन चालक के ब्रेक लगाते-लगाते भी वह नीचे आ गई। बता दे इस हादसे में महिला की जान तो बच गई लेकिन उसकी दोनों टांगे कट गई। इंजन रोकने के बाद महिला को बड़ी मुश्किल के साथ नीचे से बाहर निकाला गया। इंजन को थोड़ा आगे-पीछे सरकाने के बाद उसके बाजू बचाए गए। यदि ब्रेक न लगती को महिला की टांगों के साथ-साथ उसके बाजू भी कट जाते। मौके पर मौजूद लोग बोल रहे थे कि जिस महिला के साथ यह हादसा हुआ है वह गूंगी-बहरी है। दुर्घटना के बाद भी लोग उससे उसका नाम पता पूछ रहे थे लेकिन वह कोई जवाब नहीं दे रही थी। [metaslider id=25498]