Skip to content

सिद्ध शक्तिपीठ श्री देवी तालाब मंदिर प्रबंधक कमेटी ने मंदिर में छोटे वस्त्र पहनकर आने पर लगाई पूर्ण पाबंदी

Siddha Shaktipeeth Shri Devi Talab Temple Management Committee imposed a complete ban on coming to the temple wearing short clothes
Siddha Shaktipeeth Shri Devi Talab Temple Management Committee imposed a complete ban on coming to the temple wearing short clothes
Share Facebook X WhatsApp Telegram Email
View in ePaper
जालंधर : श्री देवी तालाब मंदिर कमेटी के प्रबंधकों ने माथा टेकने के लिए आने वाले श्रद्धालुओं से मर्यादा को ध्यान में रखते हुए सही कपड़े पहन कर मंदिर में आने के आदेश पारित किए हैं। मंदिर प्रबंधकों ने लोगों का ध्यान भटकाने वाले अटपटे कपड़े पहनने पर सख्त पाबंदी लगा दी है। मंदिर के प्रबंधकों ने इसकी बाकायदा मंदिर के मुख्य द्वार पर सूचना भी लगाई है। एक फ्लैक्स लगाकर उसमें साफ लिखा है कि सभी धर्म प्रेमी महिलाएं एवं पुरुष मर्यादित कपड़े पहन कर ही मंदिर में आएं। साथ ही फ्लैक्स पर विशेष तौर पर लिखा है कि छोटे वस्त्र, हाफ पेंट, वरमुडा, मिनी स्कर्ट, कटे-फटे जीन्स पहनकर मंदिर में न आएं। प्रबंधकों का कहना है कि ऐसे कपड़े पहनकर आने वालों से भावनाएं भी आहत होती हैं। [metaslider id=25498]