जालंधर : दिव्य ज्योति जाग्रति संस्थान, नूरमहल आश्रम में 3 जुलाई, 2023 को 'देव दुर्लभ श्री गुरु पूर्णिमा महोत्सव' का विशाल एवं भव्य आयोजन किया गया। जिसमें लाखों की संख्या में श्रद्धालु अपने भाव, उमंग और जोश के साथ दरबार में नतमस्तक हुएकार्यक्रम का शुभारम्भ ध्यान और धारणा की शक्ति को विकसित करने के लिए संस्थान के ब्रह्मज्ञानी दीक्षित वेद पाठियों द्वारा एक सुर में वैदिक मंत्रों के उच्चारण के साथ किया गया। मंच के माध्यम से संगीत व सुरों में पारंगत शिष्यों द्वारा 'हे परमेश्वर अंतर्यामी तुम ही हो आधार' स्तुति को सामूहिक गायन के माध्यम से प्रस्तुत किया गया, जिसको श्रवण कर उपस्थित भक्त-श्रद्धालुगण भाव-विभोर हो झूमने को विवश हो उठे। सुमधुर भजनों की श्रृंखला के बाद शिष्यों के द्वारा गुरुदेव 'श्री आशुतोष महाराज जी' की पावन मंगल आरती को हृदय के गहन भावों से गायन किया तथा नम आँखों के द्वारा गुरुदेव का पूजन किया गया।संस्थान के संस्थापक व संचालक 'दिव्य गुरु श्री आशुतोष महाराज जी' के शिष्य स्वामी ज्ञानेशानन्द जी ने मंच से सम्बोधन करते हुए कहा कि गुरु ब्रह्मज्ञान प्रदान कर हमारा मार्गदर्शन करते हैं जिससे हमारा जीवन सुगम और प्रगतिशील बनता हुआ सार्थकता को प्राप्त करता है।तद्पश्चात साध्वी सुश्री मातंगी भारती जी ने मंच संचालन के माध्यम से कहा कि गुरु पूर्णिमा वर्ष का वह मुकुटमणि दिवस है जब गुरु अपनी सम्पूर्ण कृपा के भंडार खोल देते हैं। गुरु पूर्णिमा भाव भरे अश्रुओं की वह धारा है जो बिना किसी जल के गुरु के श्री चरणों का प्रक्षालन करती है।साध्वी जयंती भारती जी एवं स्वामी योगेशानंद जी ने भी अपने प्रवचनों के माध्यम से इस विशेष दिवस की महिमा का व्याख्यान किया कि गुरु पूर्णिमा एक शिष्य के भीतर उसके शिष्यत्व जगाने और गुरुमय हो जाने की कला है। यह तो वह आंतरिक जुड़ाव है जो एक शिष्य को अपने गुरु से इस कदर बांध देती है कि जिससे वह मुक्त नहीं हो पाता। इसलिए गुरु पूर्णिमा पर्व हम सभी शिष्यों से यही मांग करता है कि हम साधना में नित्य अन्तरात्मनिरिक्षण कर दोषों को ढूंढें, कठोरतापूर्वक उनका परित्याग करें, विवेकपूर्ण गुणों को खुद में भरें, दृढ़तापूर्वक आगे बड़े और प्रसन्न रहें। इस विशाल कार्यक्रम में हज़ारों सेवादारों ने व्यवस्था को संभाला, आश्रम को जगमगाती रौशनियों से नहलाया गया। सारी संगत के लिए भोजन प्रसाद की सुव्यवस्था की गई। अपने आप में विलक्षण यह कार्यक्रम अनुशासन और भावों का समावेश रहा।इस कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि माननीय रक्षा मंत्री श्री राजनाथ सिंह जी ने संस्थान की आध्यात्मिक, सामाजिक और सांस्कृतिक गतिविधियों की भूरी-भूरी प्रशंसा की और ह्रदय से दिव्य गुरु श्री आशुतोष महाराज जी का धन्यवाद किया। इस विशाल और भव्य कार्यक्रम में श्री राजनाथ सिंह जी अलावा राजनीतिक, सामाजिक व धार्मिक क्षेत्र से जुड़े अनेकों अतिथि पधारे। जिनमें से प्रमुख माननीय राजनाथ सिंह जी रक्षा मंत्री, भारत सरकारश्री. विजय सांपला अध्यक्ष, राष्ट्रीय अनुसूचित जाति आयोगश्रीमतिअनीता सोमप्रकाश धर्मपत्नी सोमप्रकाश जी MOS भारत सरकारश्री. दिनेश जी राष्ट्रीय संरक्षक, विश्व हिन्दू परिषदश्री. प्रदीप जोशी जी अखिल भारतीय सह संपर्क प्रमुख, RSSसरदार मनिंदरजीत सिंह बिट्टा श्री. रणदीप सिंह सुरजेवाला राज्य सभा सदस्य एवं महासचिव व प्रभारी, संचार विभागआल इंडिया कॉंग्रेस कमेटीश्री आदित्य सुरजेवाला श्री ब्रह्म शंकर जिम्पा कैबिनेट मंत्री, पंजाब सरकारडॉ बलजीत कौर कैबिनेट मंत्री, पंजाब सरकारश्री मनीष तिवारी MP, श्रीआनंदपुर साहिब एवं पूर्व केंद्रीय मंत्रीश्री सुशील कुमार रिंकू MP जालंधरमहारानी परनीत कौर MP पटियालाश्री गुरजीत सिंह औजला MP अमृतसरश्री रवनीत सिंह बिट्टू MP लुधियानाप्रोफेसर (डॉ) सिकंदर कुमार MP, हिमाचल प्रदेशश्री नरेन्द्र कुमार प्रांत प्रचारक, पंजाब, RSSश्री इकबाल सिंह प्रांत संघचालक, पंजाब,श्री मुकेश जी क्षेत्रीय संगठन मंत्रीश्री मंथरी श्रीनिवासुलु संगठन महामंत्री, भाजपा, पंजाब एवं चंडीगढ़अविनाश राय खन्ना राष्ट्रीय उपाध्यक्ष, भारतीय रेड क्रॉस सोसाइटी एवं इन्चार्ज बीजेपी हिमाचल प्रदेश डॉ. संदीप कौरा जी सलाहकार, कौशल विकास, भारत सरकारश्री कविन्द्र गुप्ता पूर्व उपमुख्यमंत्री, जम्मू कश्मीरअरुण खोसला MAYOR फगवाड़ाश्री रमण अरोड़ा MLA, जालंधर सेंट्रलश्रीमती इंद्रजीत कौर मान MLA, नकोदरश्री अमित सिहाग MLA, मंडी ,डबवालीश्री रमण अरोड़ा MLA, जालंधर सेंट्रलश्रीमती सर्वजीत कौर मनुके विधायक जगराओंश्री ब्रह्म महिंद्रा पूर्व कैबिनेट मंत्री, पंजाबश्री भारत भूषण आशु पूर्व कैबिनेट मंत्री , पंजाबश्री बलबीर सिंह सिद्धू पूर्व कैबिनेट मंत्री , पंजाबडॉ राज कुमार वेरका पूर्व कैबिनेट मंत्री, पंजाब सरकार एवं उपाध्यक्ष , भाजपा, पंजाबराज कुमार चब्बेवाल श्री अनिल जोशी पूर्व कैबिनेट मंत्री एवं उपाध्यक्ष , शिरोमणि अकाली दलजीवन गुप्ता राज्य महासचिव भाजपाश्री राजेश बग्गा जनरल सेक्रेटेरी, भाजपा पंजाबश्री चरणजीत सिंह पूर्व डिप्टी स्पीकर, पार्लिमेंटश्री सुभाष महेंद्र पूर्व मंत्रीश्री हरिंदर अग्रवाल राष्ट्रीय मंत्री विश्व हिंदू परिषदजातिन्दर जी विभाग प्रचारक RSSराजेंद्र सिंह SHRI पुष्पिंदर सिंघल प्रदेश महासचिव, भाजपा, पंजाबकमल चेतली जनरल सेक्रेटेरी, शीरोमणि अकाली दलश्री शेर सिंह घुबाया पूर्व सांसद, फ़िरोज़पुरपरमजीत कौर चौधरी धर्मपत्नी स्व संतोख चौधरी, पूर्व सांसद जालंधरअनिल सरिन मुख्य प्रवक्ता, पंजाब भाजपाश्री अरुण सूद अध्यक्ष, भाजपा चंडीगढ़श्री रजनीश धीमान जिला प्रधान, भाजपा लुधियानाश्री सतीश असीजा जिला अध्यक्ष, मुक्तसरएडवोकेट गगन सुखीजा जिला अध्यक्ष भाजपा, फरीदकोटश्री अशोक बाठ Ex IPS जिला अध्यक्ष, भाजपा शहीद भगत सिंह नगरश्री सतीश ग्रोवर जिला अध्यक्ष, शिरोमणि अकाली दल, फरीदकोटअश्वनी शर्मा सरदार प्रगट सिंह Ex MLA , श्री हरजोत कमल EX. MLA मोगाश्री पवन कुमार टीनू Ex MLA, आदमपुरश्री अरुण नारंग Ex MLA, अबोहरश्री केडी भंडारी Ex MLA, जालंधरश्री सरबजीत मक्कड़ Ex MLA, जालंधर कैंटश्री संजय तलवार पूर्व विधायक, काँग्रेसश्री सुरिंदर सिंह सोढ़ी Ex MLAश्री अनमोल क्वात्रा संस्थापक एक जरिया एनजीओश्री पीठ बाथ पंजाबी फिल्म अभिनेताश्री संतोख सिंह गुमटाला राष्ट्रीय सचिव भाजपा एस.सी मोर्चाश्री सत्य भूषण जैन राष्ट्रीय वाइस चेयरमैन , श्री राजिंदर ढींगरा राजिंदर कौर
[metaslider id=25498]