Skip to content

जिंदा है गुरपतवंत सिंह पन्नू, खालिस्तानी आतंकी की नहीं हुई मौत

Gurpatwant Singh Pannu is alive, Khalistani terrorist has not died
Gurpatwant Singh Pannu is alive, Khalistani terrorist has not died
Share Facebook X WhatsApp Telegram Email
View in ePaper
अमृतसर : खालिस्तानी आतंकी और सिख फॉर जस्टिस के मुखिया गुरपतवंत सिंह पन्नू की मौत होने की खबर काफी वायरल हुई थी। लेकिन अब बताया जा रहा है कि वो मरा नहीं है जिंदा है। उसकी मरने की खबर अफवाह है। गुरुवार को उसका नया वीडियो सामने आया है। इसमें वह अमेरिका में UN हेडक्वार्टर के बाहर खड़े होकर कनाडा में खालिस्तान रेफरेंडम की बात कर रहा है। आतंकी पन्‍नू ने एक बार फिर से कनाडा, ऑस्‍ट्रेलिया, अमेरिका और ब्रिटेन में भारतीय राजनयिकों को धमकी दी है। इस वीडियो में पन्‍नू को संयुक्‍त राष्‍ट्र मुख्‍यालय के बाहर दिखाई दे रहा है। उसने वीडियो में कहा कि मैं संयुक्‍त राष्‍ट्र के मुख्‍यालय के बाहर खड़ा हूं। उसने कहा कि 16 जुलाई को मालटोन कनाडा में खालिस्‍तान की वोटिंग होगी। इसके बाद 10 सितंबर को वैंकुवर कनाडा में वोटिंग होगी। उसने दावा किया कि आतंकी नज्‍जर की हत्‍या के पीछे भारतीय राजनयिकों का हाथ है। इसके लिए उन्‍हें जिम्‍मेदार ठहराया जाएगा। उसने कहा कि मैं यही हूं जिसको मिलना हो आ जाओ। [metaslider id=25498]