Skip to content

भारी बारिश से पंजाब में बाढ़ जैसे हालात, CM भगवंत मान ने जारी किए सख्त आदेश

Punjab government issued order to dissolve Panchayats
Punjab government issued order to dissolve Panchayats
Share Facebook X WhatsApp Telegram Email
View in ePaper
पंजाब : पंजाब में कई इलाकों में लगातार 2 दिनों से हो रही बारिश के कारण लुधियाना, पटियाला सहित कई जिलों में बाढ़ जैसे हालात बने हुए हैं। इसी को लेकर पंजाब सरकार भी अलर्ट मोड पर है। पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने विधायकों और अधिकारियों को आदेश दिए हैं। प्राप्त जानकारी के अनुसार सी.एम. भगवंत मान ने विधायकों और अधिकारियों को बारिश को लेकर अलर्ट रहने के लिए कहा है। उन्हें अपने-अपने क्षेत्रों का जायजा लेने और लोगों की समस्याएं सुनने को कहा है। इतना ही नहीं उन्हें लोगों के बीच जाकर उनकी मदद करने के भी आदेश दिए हैं। मंत्रियों ने भी विधायकों को लोगों की सहायता करने के लिए कहा है। इनके अलावा डिप्टी कमिश्नरों और एस.एस.पीज को मैदान में उतर कर राहत कार्य तेज स्तर पर करने के लिए कहा गया है। आपको बता दे कि पंजाब के कई जिलों में नदियों में पानी का स्तर लगातार बढ़ने के कारण उनसे सटे इलाकों को खाली करवाया जा रहा है। कुछ निचले और नदी के साथ सटे इलाकों में भी अलर्ट जारी किया गया है। साथ ही स्कूलों के इंचार्जों को भी निर्देश जारी किए गए हैं कि वे भी प्रशासन का साथ दें और स्कूलों की चाबी प्रशासन के पास जमा करवा दें ताकि वक्त आने पर लोगों को वहां ठहराया जा सके। पंजाब के लोगों से भी यह अपील की गई है कि बिना जरूरी काम के अपने घरों से बाहर न निकलें। आपको बता दें कि सी.एम. मान लगातार स्थिति पर अपनी नजर बनाए हुए हैं और हर बात की जानकारी उन्हें मिल रही है। [metaslider id=25498]