Skip to content

पंजाब पुलिस के AIG के घर विजिलेंस की रेड, पूरे घर को खंगाला

Vigilance raid at the house of AIG of Punjab Police, searched the entire house
Vigilance raid at the house of AIG of Punjab Police, searched the entire house
Share Facebook X WhatsApp Telegram Email
View in ePaper
[metaslider id=11116] [metaslider id=24944] मोहाली : खबर है कि विजिलेंस ब्यूरो की टीम ने गुरुवार सुबह एआईजी आशीष कपूर के मोहाली सेक्टर 88 स्थित घर पर दबिश दी। विजिलेंस टीम ने करीब 4 घंटे तक घर की जांच की। टीम ने किसी भी तरह से बात करने से मना कर दिया। वहीं एआईजी ने कहा कि वह जांच में पूरा सहयोग कर रहे हैं। मिली जानकारी के मुताबिक विजिलेंस कुछ शिकायतों को लेकर एआईजी की जांच कर रही है। टीम गुरुवार सुबह उनके घर पहुंची थी। यह घर उन्होंने कुछ समय पहले ही बनाया है। इसकी लोकेशन काफी अहम है। टीम ने घर की प्रत्येक चीज की पैमाइश की। गेट से लेकर छत तक गई। करीब 10 बजे टीमें गाड़ी में बैठ कर रवाना हो गई। बता दे एआईजी आशीष कपूर पंजाब के तेज तर्रार पुलिस अधिकारी माने जाते हैं। वह एक अच्छे खिलाड़ी भी हैं और इंटरनेशनल स्तर पर मेडल जीत चुके हैं। [metaslider id=25498]