Skip to content

पर्ल आई एंड मैटरनिटी अस्पताल में नर्स के मर्डर की गुत्थी पुलिस ने सुलझाई , आरोपी गिरफ्तार

Police solves the murder of nurse in Pearl Eye and Maternity Hospital, accused arrested
Police solves the murder of nurse in Pearl Eye and Maternity Hospital, accused arrested
Share Facebook X WhatsApp Telegram Email
View in ePaper
[metaslider id=11116] [metaslider id=24944] जालंधर : शहर में बुधवार रात को संघा चौक पर पर्ल आई एंड मैटरनिटी अस्पताल के नर्सिंग हॉस्टल में हुए नर्स बलजिंद्र कौर के मर्डर की गुत्थी पुलिस ने गुरुवार देर शाम को ही सुलझा ली थी । वही पुलिस ने मर्डर करने वाले शख्स को भी पकड़ लिया है। मिली जानकारी अनुसार नर्स बलजिंद्र कौर की शादी उसके घर वालों ने नवंबर महीने में तय कर रखी थी, लेकिन यह बात मंडी गोबिंदगढ़ नगर कौंसिल में माली का काम करने वाले सतगुरु पुत्र करम सिंह निवासी गांव टिब्बी (अमलोह) फतेहगढ़ साहिब को रास नहीं आ रही थी। इसके चलते ही उसने अस्पताल में आकर तेजधार हथियार से बलजिंद्र कौर की हत्या कर दी। [metaslider id=25498] बता दे हत्या के बाद पुलिस ने बलजिंद्र के मोबाइल को कब्जे में लिया। इसे टेक्निकल टीम के पास देकर मोबाइल नंबरों की डिटेल निकलवाई गई। साथ ही पुलिस ने मौके पर लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज भी निकलवाई। टेक्निकल टीम ने सीसीटीवनी से मिली तस्वीरों और बलजिंद्र के मोबाइल से मिले डाटा को एकत्र कर हत्यारे का पता लगाया। इसके बाद पुलिस ने हत्यारे 34 वर्षीय सतगुरु नामक युवक को मंडी गोबिंदगढ़ से गिरफ्तार किया। जिस शख्स ने बलजिंद्र कौर का मर्डर किया उसका बलजिंद्र ने सगाई होने के बाद से ही नंबर ब्लॉक कर रखा था। बताया जा रहा है सगाई औऱ नंबर ब्लॉक करने की खुन्नस मर्डर का कारण बनी। पुलिस पूछताछ में हत्या करने वाले आरोपी ने बताया कि उसकी बलजिंद्र से मुलाकात सोशल मीडिया पर हुई थी। इसके बाद उनकी मुलाकातें भी हुई। लेकिन जब बलजिंद्र की उसके परिवार वालों ने शादी तय कर दी तो उसने उसका नंबर ब्लॉक कर दिया। इसी खुन्नस में उसने जालंधर में आकर अस्पताल की दीवार फांद कर छत पर सो रही बलजिंद्र कौर तक अपनी पहुंच बनाई और तेजधार हथियार से उसकी हत्या कर डाली। [metaslider id=9199]