Skip to content

'अग्निपथ' के विरोध में पंजाब के CM भगवंत मान बोले- 4 साल फौज में, पेंशन भी नहीं; यह सेना का अपमान

Chief Minister Bhagwant Mann gave a big gift to the people of Jalandhar
Chief Minister Bhagwant Mann gave a big gift to the people of Jalandhar
Share Facebook X WhatsApp Telegram Email
View in ePaper
[metaslider id=11116] चंडीगढ़ : पंजाब के CM भगवंत मान भी केंद्र सरकार की सेना में भर्ती की अग्निपथ स्कीम के विरोध में आ गए हैं। भगवंत मान ने कहा कि 4 साल फौज में रहने के बाद पेंशन भी नहीं मिलेगी। यह सेना का अपमान है। CM मान ने कहा देश भर के युवाओं का गुस्सा बिना सोचे-समझे लिए फैसले का नतीजा है। उन्होंने कहा केंद्र इस फैसले को तुरंत वापस ले। बता दे कि केंद्र सरकार की इस अग्निपथ स्कीम का युवा जबरदस्त विरोध कर रहे हैं। हरियाणा और बिहार में उग्र प्रदर्शन हो रहे हैं। अभी पंजाब में इस स्कीम को लेकर फिलहाल कोई बड़ा विरोध प्रदर्शन नहीं हुआ है। केंद्र की स्कीम का विरोध केंद्र सरकार ने हाल ही में सेना भर्ती को लेकर अग्निपथ के नाम से स्कीम बनाई। इसमें युवाओं को 4 साल की नौकरी दी जाएगी। जबकि इसमें 6 महीने की ट्रेनिंग भी शामिल है। वहीँ 4 साल के बाद सिर्फ 25% युवकों को फौज में रखा जाएगा। बाकी 75% की छुट्‌टी हो जाएगी। उस वक्त उन्हें एकमुश्त कुछ रकम दी जाएगी। युवा इसका विरोध कर रहे हैं कि 4 साल काम के बाद वह कहां जाएंगे? [metaslider id=9199]