Skip to content

जालंधर में कांग्रेसियों ने डीसी दफ्तर के सामने किया प्रदर्शन, सांसद चौधरी बोले-विरोधियों को दबाने के लिए केंद्र सरकार कर रही ईडी का इस्तेमाल

Congressmen demonstrated in front of DC office in Jalandhar, MP Chaudhary said - Central government is using ED to suppress the opponents
Congressmen demonstrated in front of DC office in Jalandhar, MP Chaudhary said - Central government is using ED to suppress the opponents
Share Facebook X WhatsApp Telegram Email
View in ePaper
[metaslider id=11116] जालंधर : जालंधर में कांग्रेसियों ने ईडी और केंद्र की भाजपा सरकार के खिलाफ प्रदर्शन किया। बता दे कि नेशनल हेराल्ड मामले में राहुल गांधी से की जा रही पूछताछ के विरोध में कांग्रेस के पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओं ने कांग्रेस भवन से लेकर डीसी आफिस तक रोष मार्च निकाला। हलांकि पहले कांग्रेस कमेटी का कार्यक्रम प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) दफ्तर तक रोष मार्च निकालने का था लेकिन बेईमान मौसम ने प्लनिंग पर पानी फेर दिया। डीसी दफ्तर के सामने इकट्ठे होकर कांग्रेसियों ने केंद्र सरकार और ईडी के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। [metaslider id=9199] इस दौरान कांग्रेस के कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए सांसद संतोख चौधरी ने कहा कि केंद्र की भारतीय जनता पार्टी की सरकार केंद्रीय एजेंसियों का इस्तेमाल अपने विरोधियों को दबाने के लिए कर रही है। उन्होंने कहा कि जब भी चुनाव का समय नजदीक आता है तो केंद्र सरकार केंद्रीय एजेंसियों के माध्यम से छापेमारी शुरु करवा देती है या फिर ईडी के माध्यम से समन भिजवाने शुरु कर देती है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी को गलत तरीके से झूठे मामले में फंसाया जा रहा है। उन्होंने कहा कि उनसे पूछताछ का तरीका भी गलत है। इतने बड़े नेता से दस से बारह घंटे पूछताछ अमानवीय तरीके से की जा रही है। उन्हें बार-बार पूछताछ के लिए बुलाया जा रहा है। लेकिन हमें अपने नेता पर गर्व है कि वह ईडी के सारे सवालों के जवाब छाती चौड़ी करके देने जा रहे हैं। [metaslider id=1461]