Skip to content

चलती गाड़ी में पंजाब के मंत्री का जानलेवा Stunt, सोशल मीडिया पर हो रहा वायरल

Deadly stunt of Punjab minister in moving vehicle, going viral on social media
Deadly stunt of Punjab minister in moving vehicle, going viral on social media
Share Facebook X WhatsApp Telegram Email
View in ePaper
[metaslider id=711] जालंधर (ब्यूरो) : पंजाब के ट्रांसपोर्ट मंत्री लालजीत सिंह भुल्लर के जानलेवा स्टंट का वीडियो सामने आया है। इस वीडियो में भुल्लर साहिब ट्रैफिक नियमों की धज्जियां उड़ाते दिख रहे है। दरअसल, तेज रफ्तार गाड़ी में भुल्लर स्टंट करते नजर आ रहे है। वीडियो में देखा जा सकता है कि कैसे गाड़ी के सन रूफ पर बैठकर मंत्री जी हाथ हिलाते नजर आए। वहीं सिक्योरिटी गार्ड भी गाड़ी से बाहर होते दिखे, जिनकी जान भी खतरे में दिख रही है। आपको बता दें कि चलती गाड़ी से सनरूफ से बाहर निकलना अपराध है, जो मोटर व्हीकल एक्ट की धारा 184f की उल्लंघना है। फिलहाल उक्त वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है। वहीँ दूसरी तरफ इस मामले में मंत्री लालजीत भुल्लर ने कहा कि उनका यह वीडियो पुराना है। जब वह चुनाव जीते थे तो तब यह वीडियो बनी थी। हालांकि उनके साथ गनमैन और आगे चल रही 2 पायलट गाड़ी को देखकर उनके इस दावे पर भी सवाल खड़े हो रहे हैं। [metaslider id=9199]