प्राइवेट युनिवर्सिटी की महिला प्रोफेसर को भगवान श्रीराम पर विवादित टिप्पणी करना पड़ा महंगा , नौकरी से हुई बर्खास्त
Latest News Alerts
Choose News Alerts
[metaslider id=711]
जालंधर : जालंधर की एक निजी यूनिवर्सिटी की एक महिला प्रोफेसर की तरफ से भगवान श्रीराम और रावण को लेकर की गई टिप्पणी का आडियो वायरल हुआ है। आडियो को लेकर इंटरनेट मीडिया पर जमकर हंगामा हुआ। इसमें श्रीराम और सीता के संबंध को लेकर आपत्तिजनक बातें कहीं थी जबकि रावण को अच्छा बताया गया था।
ट्विटर पर यह आडियो खूब शेयर हुआ। इस पर जमकर कमेंट्स भी किए गए। मामला बढ़ने पर संबंधित यूनिवर्सिटी ने उक्त महिला प्रोफेसर को नौकरी से निकाल दिया है। इसे लेकर इंस्टाग्राम पर स्पष्टीकरण भी दिया गया है।
श्री राम को षड्यंत्रकर्ता बताया, रावण को अच्छा इंसान
आडियो में महिला प्रोफेसर ने भगवान श्री राम को अपमानित करने वाली बातें कही हैं। उन्होंने कहा कि भगवान राम ने रावण के खिलाफ षड्यंत्र रचा था, जो कि उनके अनुसार एक अच्छा इंसान था। आडियो में संभवतः उक्त प्रोफेसर अपने छात्रों को यह बातें कहती हैं। इसमें उन्होंने दावा किया कि सीता का अपहरण राम का ‘प्लान’ था। यह रावण की गलती नहीं थी, जो कि उन्हें श्रीलंका ले गया था।