Skip to content

चुनावी रणनीतिकार प्रशांत किशोर कांग्रेस में नहीं होंगे शामिल, जानिए इस बारे में क्या बोले

Election strategist Prashant Kishor will not join Congress, know what he said about it
Election strategist Prashant Kishor will not join Congress, know what he said about it
Share Facebook X WhatsApp Telegram Email
View in ePaper
[metaslider id=9199] नई दिल्ली : आपको बता दे कि चुनावी रणनीतिकार प्रशांत किशोर का कांग्रेस में एंट्री को लेकर सस्पेंस खत्म हो गया है। खबर मिली है कि प्रशांत किशोर कांग्रेस में शामिल नहीं होंगे। वहीँ कांग्रेस नेता रणदीप सुरजेवाला ने ट्वीट कर इसकी जानकारी दी है। सुरजेवाला ने कहा कि प्रशांत किशोर ने खुद कांग्रेस में शामिल होने से इन्कार किया है। सुरजेवाला ने कहा कि हम उनके प्रयासों और पार्टी को दिए गए सुझावों की सराहना करते हैं। बता दे कि प्रशांत किशोर ने भी खुद कांग्रेस में नहीं शामिल होने की पुष्टि की है। उन्होंने कहा, 'मैंने इंपावर्ड एक्शन ग्रुप के हिस्से के रूप में पार्टी में शामिल होने और चुनावों की जिम्मेदारी लेने के कांग्रेस के प्रस्ताव को अस्वीकार कर दिया। उन्होंने कहा कांग्रेस में संरचनात्मक समस्याएं गहरी हैं। कांग्रेस में परिवर्तनकारी सुधारों की जरूरत हैं। इसके अलावा उन्होंने कहा मुझसे ज्यादा पार्टी को नेतृत्व और सामूहिक इच्छाशक्ति की जरूरत है।' [metaslider id=1461]