Skip to content

बड़ी खबर : खेत में नाड़ को लगाई आग की चपेट में आने से स्कूल बस को लगी आग , कई बच्चे झुलसे

school-bus-gutted-in-wheat-farm-stubble-fire-several-students-injured
school-bus-gutted-in-wheat-farm-stubble-fire-several-students-injured
Share Facebook X WhatsApp Telegram Email
View in ePaper
[metaslider id=9199] बटाला (गुरदासपुर) : पंजाब के बटाला के किला लाल सिंह के पास से बुरी खबर सामने आई है। प्राप्त जानकारी अनुसार किसानों की ओर से खेत में गेहूं की नाड़ को आग लगाने से बड़ा हादसा हो गया जिससे छोटे-छोटे बच्चों की जान पर बन आई है। मिली जानकारी अनुसार श्री गुरु हरराय पब्लिक स्कूल, किला लाल सिंह की स्कूल बस खेतों में लगी आग की चपेट में आ गई। बताया जा रहा है कि किसानों की ओर से गेहूं की नाड़ को आग लगाई गई थी जो बेकाबू होकर सड़क तक जा पहुंची। जिससे ये हादसा हुआ , वहीँ बस में कुल 41 बच्चे सवार थे। बताया जा रहा है आग की चपेट में आने से कई बच्चे झुलस गए हैं। जिनमे 3 बच्चे गंभीर रूप से घायल हुए हैं। इसके अलावा बस पूरी तरह से जलकर राख हो गई है। [metaslider id=1461]