पंजाब : अमृतसर स्थित श्री गुरु रामदास इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर 96 लाख रुपये का सोना बरामद किया गया है। यह सोना दो यात्रियों से पकड़ा गया है। कोलकाता से अमृतसर आई फ्लाइट से उतरे दो यात्रियों से कस्टम विभाग ने 96 लाख रुपये से अधिक कीमत का सोना जब्त किया है। आरोपियों ने गोल्ड बेहद चालाकी से छुपा कर लाया था, लेकिन इस बारे कस्टम विभाग को सूचना मिली और उसके बाद कार्रवाई कर दोनों को पकड़ लिया गया। फिलहाल यात्रियों की पहचान नहीं बताई जा रही है।
अमृतसर एयरपोर्ट पर दो यात्रियों से 96 लाख का सोना बरामद