Latest news
VIRAL NEWS : 220 करोड़ रुपये खर्च कर कई सर्जरी कराकर युवक बना कुत्ता ? वायरल VIDEO की सच्चाई आई सामन... पंजाब के लुधियाना की बेटी की कनाडा में सड़क हादसे में माैत, कैदी को ले जा रही थीं रमनदीप जालंधर में दर्दनाक हादसा : तेज़ रफ़्तार स्विफ्ट कार कैंटर से भिड़ी, तीन युवकों की मौत अमृतसर के CP गुरप्रीत भुल्लर का तबादला, जानें किस अधिकारी को मिली जिम्मेदारी तमिलनाडु के मुख्यमंत्री विजय की पत्नी ने वापस लिया तलाक केस भारत ने अग्नि-4 बैलिस्टिक मिसाइल का सफल परीक्षण किया भूत भगाने के बहाने NRI युवती से होटल के कमरे में अश्लील हरकत गजनी फेम एक्टर प्रदीप रावत का 74 साल की उम्र में निधन जालंधर में एक्साइज विभाग की टीम पर फायरिंग: मचा हड़कंप पंजाब में एसआईआर प्रक्रिया हुई पूरी : 20.66 लाख मतदाता होंगे सूची से बाहर

India Living News

Hot News
You are currently viewing Video : अमेरिका में युवक ने नशे में दौड़ाया ट्रक, 3 लोगों की चली गई जान

Video : अमेरिका में युवक ने नशे में दौड़ाया ट्रक, 3 लोगों की चली गई जान

वर्ल्ड न्यूज़ : अमेरिका के दक्षिणी कैलिफोर्निया में एक बड़ा सड़क हादसा हुआ, जिसमें तीन लोगों की मौके पर मौत हो गई। यह दर्दनाक हादसा एक ट्रक की जोरदार टक्कर से हुआ। पुलिस ने बताया कि 21 वर्षीय भारतीय युवक जश्नप्रीत सिंह इस हादसे का जिम्मेदार है। पुलिस  द्वारा मिली जानकारी के अनुसार जश्नप्रीत नशे में ट्रक चला रहा था और उसने टक्कर से पहले ब्रेक भी नहीं लगाया। उसका ट्रक तेज़ रफ्तार में सैन बर्नार्डिनो काउंटी के फ्रीवे पर जा रहा था, जबकि आगे ट्रैफिक धीमी गति से चल रहा था। जैसे ही ट्रक आगे खड़ी गाड़ियों से टकराया, SUV समेत कई वाहन क्षतिग्रस्त हो गए। टक्कर इतनी जोरदार थी कि तीन लोगों की जान चली गई।

पुलिस ने बताया कि जश्नप्रीत को हादसे के बाद अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां टॉक्सिकोलॉजी टेस्ट में साबित हुआ कि वह नशे में था। उसके साथ एक मैकेनिक भी घायल हुआ जो उस समय एक वाहन का टायर बदलने में मदद कर रहा था।

घटना की वीडियो आई सामने

जश्नप्रीत के ट्रक में लगे डैशकैम में पूरी टक्कर रिकॉर्ड हुई। वीडियो में साफ दिख रहा है कि ट्रक सीधा आगे चल रही SUV से टकराता है।


Leave a Reply