Latest news
सड़क हादसा: डिवाइडर पार कर क्रेटा से भिड़ी बलेनो, एक ही परिवार के चार लोगों की मौत कासगंज में गिरा ट्रेनी एयरक्राफ्ट, महिला पायलट गंभीर घायल फ्रांस में प्लेन क्रैश , 11 लोगों की मौत खड़ी कार में बैठा था 25 साल का युवक, अचानक Airbag खुलने से गई जान पंजाब में मीटर रीडर्स की हड़ताल, घरेलू उपभोक्ताओं की बड़ी परेशानी मोहाली में GYM के अंदर वर्कआउट के दौरान युवक की गई जान , पत्नी भी थी साथ अब पासपोर्ट बनवाना हुआ महंगा, सरकार ने बढ़ाई फीस… जानें नई दरें पंजाब में 25 जून से शुरू होगा SIR, 24,453 बीएलओ घर-घर जाकर करेंगे सत्यापन जम्मू-कश्मीर : एक महीने तक बंद रहने के बाद फिर शुरू होगी गुलमर्ग गोंडोला सेवा 8 लोगों की हत्या करने वाले साइको किलर को पुलिस ने किया गिरफ्तार

India Living News

Hot News
You are currently viewing जालंधर कोर्ट में पेश हुए बॉलीवुड के मशहूर गायक उदित नारायण
Bollywood's famous singer Udit Narayan appeared in Jalandhar court

जालंधर कोर्ट में पेश हुए बॉलीवुड के मशहूर गायक उदित नारायण

जालंधर : बॉलीवुड के प्रसिद्ध गायक उदित नारायण सरकारी फंडों की हेराफेरी के मामले में जालंधर कोर्ट में पेश हुए । जिक्रयोग है कि साल 2011 में नवांशहर में करवाए शहीद-ए-आजम भगत सिंह जन्म शताब्दी समारोह के दौरान सरकारी फंडों में हेराफेरी का मामला सामने आया था। इसमें तत्कालीन डिविजनल कमिश्नर स्वर्ण सिंह, जेएस एंटरप्राइजेज के मालिक विकास मेहरा निवासी फरीदाबाद, संजय निवासी फरीदाबाद और सतवीर सिंह बाजवा निवासी चंडीगढ़ को नामजद किया गया था। इसके चलते इस केस में गवाही के लिए उदित नारायण जालंधर में जिला व सेशन जज रुपिंदरजीत चहल की अदालत में पेश हुए।

प्राप्त जानकारी अनुसार सीनियर एडवोकेट संजीव बंसल ने बताया कि उदित नारायण की इस केस में गवाही थी। वहीँ उदित नारायण ने अदालत को बताया कि उन्हें इस समागम में बुलाने के लिए एक लाख रुपए तय हुए थे। और इतनी ही रकम का उन्हें चेक भी दिया गया था। वहीँ इसके अलावा 12 लाख रुपए उनकी टीम को दिए गए थे। इसके अलावा एडवोकेट संजीव बंसल ने बताया कि समारोह में स्वर्ण सिंह ने अपने पद का लाभ लेते हुए सरकारी फंड का गलत इस्तेमाल किया था। और इस सरकारी समागम में करीब 3 करोड़ 15 लाख रुपए की हेराफेरी हुई थी।

 


Leave a Reply