Latest news
CJP Protest : सुप्रीम कोर्ट के वकील भी आये छात्रों के समर्थन में पंजाब पुलिस के ASI ने नहर में लगाई छलांग, घटना से पहले बनाया वीडियो CJP ने प्रदर्शन के बीच रखी अपनी ये शर्ते , कहा- जब तक ये पूरी नहीं होंगी, आंदोलन जारी रहेगा लाडोवाल टोल प्लाजा पर किसानों का धरना प्रदर्शन , बिना Toll दिए गुजरे वाहन CJP PROTEST : संसद मार्च के लिए जा रहे छात्रों को रोकने के लिए पुलिस ने किया लाठीचार्ज PM आवास के बाहर धरने पर बैठे कांग्रेसी नेता , केंद्र सरकार के सामने रखीं ये मांगें जालंधर में 24 जुलाई को भगवान जगन्नाथ जी की भव्य रथ यात्रा, पत्रकार संस्था (DMA) को विशेष निमंत्रण फिट होने के बावजूद भी पंजाबी सिंगर करनदीप को आया हार्ट अटैक , युवाओं को दी खास सलाह अमृतसर में थार गाडी के अंदर मिली युवक की लाश, मचा हड़कंप जालंधर के सनप्रीत ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को बांधी थी पटियाला शाही पगड़ी

India Living News

Hot News
You are currently viewing CJP Protest : सुप्रीम कोर्ट के वकील भी आये छात्रों के समर्थन में

CJP Protest : सुप्रीम कोर्ट के वकील भी आये छात्रों के समर्थन में

नेशनल न्यूज़ : उच्चतम न्यायालय के वकीलों ने जंतर-मंतर पर हो रहे विरोध-प्रदर्शन के प्रति समर्थन और प्रदर्शनकारियों पर पुलिस की कार्रवाई का विरोध करते हुए बृहस्पतिवार को अपने “लोकतंत्र बचाओ, संविधान बचाओ” अभियान के तहत संविधान की प्रस्तावना का पाठ किया। न्यायालय में दोपहर के भोजनावकाश के दौरान वकीलों की ओर से किए गए पाठ का नेतृत्व वरिष्ठ वकील इंदिरा जयसिंह और एस. मुरलीधर ने किया।

सुप्रीम कोर्ट बार एसोसिएशन (एससीबीए) के अध्यक्ष और वरिष्ठ अधिवक्ता विकास सिंह भी वहां मौजूद थे। पत्रकारों से बात करते हुए जयसिंह ने कहा, “हम यहां छात्रों के साथ खड़े होने आए हैं। हम न्याय के पक्ष में खड़े होने आए हैं। हम छात्रों के लिए न्याय की मांग करने आए हैं। हम यहां अपने लिए आंदोलन करने नहीं आए हैं। यह मामला हमारे बारे में नहीं है।

उन्होंने कहा, “यह मामला छात्रों के अधिकारों से जुड़ा है और वकीलों का यह कर्तव्य है कि वे उच्चतम न्यायालय के सामने खड़े हों और उनके लिए न्याय की मांग करें। भारत के उच्चतम न्यायालय की भूमिका और काम न्याय देना है। इसीलिए हम अपनी मांगों को लेकर न्याय के इस मंदिर में आए हैं।” ‘कॉकरोच जनता पार्टी’ (कॉजपा) के सदस्य 20 जून से जंतर-मंतर पर धरना दे रहे हैं।

कॉजपा परीक्षा प्रणाली में पेपर लीक और कथित अनियमितताओं के खिलाफ एक स्वतःस्फूर्त आंदोलन है और इसकी शुरुआत भारत के प्रधान न्यायाधीश सूर्यकांत की युवाओं को “कॉकरोच” कहने वाली टिप्पणी से हुई थी। यह विरोध तब और तेज हो गया जब कार्यकर्ता सोनम वांगचुक और वामपंथी विचारधारा वाले संगठन आइसा से जुड़े छात्रों के एक समूह ने भूख हड़ताल शुरू की।


Leave a Reply