Latest news
स्वतंत्रता दिवस से पहले DGP गौरव यादव ने जिला पुलिस प्रमुखों को पेट्रोलिंग और निगरानी बढ़ाने का दिया... विजिलेंस ने 15 हजार रुपये रिश्वत लेते पटवारी को रंगे हाथ किया गिरफ्तार गोराया में पुल से नीचे गिरी क्रेटा कार, दो लोग घायल जालंधर में SIR प्रक्रिया के पहले चरण का डेटा जारी जालंधर के CP सतिंदर सिंह ने अधिकारियों के साथ की विशेष बैठक और जारी किए सख्त आदेश VIRAL NEWS : 220 करोड़ रुपये खर्च कर कई सर्जरी कराकर युवक बना कुत्ता ? वायरल VIDEO की सच्चाई आई सामन... पंजाब के लुधियाना की बेटी की कनाडा में सड़क हादसे में माैत, कैदी को ले जा रही थीं रमनदीप जालंधर में दर्दनाक हादसा : तेज़ रफ़्तार स्विफ्ट कार कैंटर से भिड़ी, तीन युवकों की मौत अमृतसर के CP गुरप्रीत भुल्लर का तबादला, जानें किस अधिकारी को मिली जिम्मेदारी तमिलनाडु के मुख्यमंत्री विजय की पत्नी ने वापस लिया तलाक केस

India Living News

Hot News
You are currently viewing पंजाब :  IT सेक्टर कर्मचारी के घर ED की छापेमारी , 9वीं मंजिल से फेंका कैश से भरा बैग

पंजाब : IT सेक्टर कर्मचारी के घर ED की छापेमारी , 9वीं मंजिल से फेंका कैश से भरा बैग

पंजाब : मोहाली के खरड़ स्थित एक हाईराइज सोसाइटी में उस समय अफरा-तफरी मच गई जब केंद्रीय जांच एजेंसी ने एक आईटी सेक्टर से जुड़े कर्मचारी के फ्लैट पर छापेमारी की। कार्रवाई के दौरान फ्लैट की 9वीं मंजिल से नकदी से भरा बैग नीचे फेंक दिया गया, जिसे नीचे मौजूद एक ड्राइवर ने तुरंत उठाकर फरार होने की कोशिश की।

सूत्रों के अनुसार, एजेंसी की टीम जैसे ही वेस्टर्न टावर्स सोसाइटी पहुंची, फ्लैट में मौजूद लोगों ने जल्दबाजी में बड़ी मात्रा में नकदी छिपाने की कोशिश की। बताया जा रहा है कि पैसों से भरा बैग पहले लाल रंग के बैग में रखा गया था, जिसे बाद में सफेद बैग में डालकर नीचे फेंका गया। नीचे गिरते ही बैग फट गया और ₹500 के नोटों की गड्डियां जमीन पर बिखर गईं।

प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, नीचे पहले से मौजूद ड्राइवर ने तुरंत बैग उठाया और सफेद रंग की कार में बैठकर निकलने की कोशिश की। हालांकि केंद्रीय एजेंसी की टीम ने तुरंत कार्रवाई करते हुए उसका पीछा किया और कुछ दूरी पर उसे पकड़ लिया। जांच के दौरान बैग से करीब 21 लाख रुपये नकद बरामद किए गए।


Leave a Reply