Latest news
जालंधर में लगी पाबंदियां, रेस्टोरेंट-क्लब रात 12 बजे तक बंद करने के आदेश जारी जालंधर में मकसूदां मंडी में चली गोली , भाजपा नेता मोनू पुरी घायल पंजाब स्कूल एजुकेशन बोर्ड 10वीं कक्षा का रिजल्ट जारी , लड़कियों ने किया कमाल मंत्री संजीव अरोड़ा की गिरफ्तारी के बाद पंजाब मंत्रिमंडल में फेरबदल:, तीन मंत्रियों को नए विभाग 15 मई से शुरू होगी दिल्ली-लुधियाना फ्लाइट, यात्रियों को होगा खूब फायदा बॉलीवुड अभिनेत्री प्रीति जिंटा ने दरबार साहिब में टेका माथा : लंगर हॉल में की सेवा क्या AI आपकी नौकरी खा जाएगा ? 2026 में सुरक्षित करियर के लिए सीखें ये खास स्किल्स! बड़ी खबर : पंजाब के मंत्री संजीव अरोड़ा को ईडी ने किया गिरफ्तार स्कूटी स्लिप होने से बाप बेटी के ऊपर से गुजरा रोड रोलर, व्यक्ति की दर्दनाक मौत यूआईडीएआई ने पंजाब में आधार सेवाएं बढ़ाई होशियारपुर, गुरदासपुर और जालंधर में नए आधार सेवा केंद्र स्थ...

India Living News

Hot News
You are currently viewing AAP पार्टी के सरपंच की हत्या के मामले में शामिल आरोपी पुलिस एनकाउंटर में ढेर

AAP पार्टी के सरपंच की हत्या के मामले में शामिल आरोपी पुलिस एनकाउंटर में ढेर

पंजाब : अमृतसर में आम आदमी पार्टी (AAP) के एक सरपंच की हत्या के मामले में शामिल एक आरोपी को पुलिस ने मुठभेड़ में ढेर कर दिया है।मंगलवार (6 जनवरी) को तरन तारन के नजदीक पुलिस और हत्यारों के एक सहयोगी के बीच मुठभेड़ हुई, जिसमें गैंगस्टर को मार गिराया। मृतक की पहचान हरनूर सिंह उर्फ नूर के रूप में हुई है. ये गैंगस्टर प्रभु दसुवाल के लिए काम करता था. ये आरोपी सरपंच की हत्या की योजना में शामिल था, हालांकि ये गैंगस्टर हमलावरों में नहीं शामिल था.

बताया गया कि आम आदमी पार्टी के नेता और गांव के सरपंच झरमल सिंह की हत्या रविवार, 4 जनवरी को हुई थी। वह अमृतसर में एक शादी समारोह में शामिल होने आए थे। इसी दौरान अज्ञात हमलावरों ने उन्हें बहुत पास से गोली मार दी। गोली उनके माथे पर लगी, जिससे वह मौके पर ही गिर पड़े। उन्हें तुरंत नजदीकी अस्पताल ले जाया गया, लेकिन डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।


Leave a Reply