Latest news
दुखद खबर : बाइक सवार दंपती ने बच्चों के साथ नहर में लगाई छलांग 'कॉकरोच जनता पार्टी' ने सोशल मीडिया पर मचाया धमाल ! इंस्टाग्राम पर बन गये करोड़ों फॉलोअर्स महंगाई का झटका : जालंधर में पेट्रोल-डीजल हुआ और महंगा, नए रेट जारी पंजाब में भीषण गर्मी के चलते स्कूलों और सरकारी दफ्तरों का समय बदला पठानकोट में करियाना दुकान में लगी आग, बुझाने की कोशिश में पिता-पुत्र जिंदा जले जालंधर में पति ने पत्नी को तवे से पीटकर मार डाला, आंखें तक निकली बाहर, फिर खुद ही थाने पहुंचा पंजाब में बड़ी घटना : दादा-दादी से पोती को छीनकर ले गए किडनैपर पंजाब में भयानक हादसा : तेज रफ्तार कार पलटी , चार युवकों की मौके पर मौत दिल दहलाने वाली घटना : पंजाबी सिंगर का नहर से मिला शव ट्रेन में युवती की सिर कटी लाश मिलने से हड़कंप

India Living News

Hot News
You are currently viewing नए साल के जश्न के दौरान जालंधर के ईस्टवुड में देर रात भारी हंगामा, वीडियो वायरल

नए साल के जश्न के दौरान जालंधर के ईस्टवुड में देर रात भारी हंगामा, वीडियो वायरल

जालंधर : नए साल के जश्न के दौरान जालंधर के ईस्टवुड में देर रात भारी हंगामा देखने को मिला। ईस्टवुड विलेज में देर रात कुछ युवकों द्वारा जमकर हुड़दंग किया गया। आरोप है कि शराब के नशे में लोगों ने वहां तोड़फोड़ शुरू कर दी, जिस पर ईस्टवुड के कर्मचारियों और बाउंसरों ने उन्हें रोकने की कोशिश की। इसी दौरान दोनों पक्षों के बीच हाथापाई हो गई। ईस्टवुड के बाहर सड़क पर दो गुटों में विवाद बढ़ गया, जहां एक पक्ष के युवक ने खुलेआम दूसरे पक्ष पर गंडासे से हमला कर दिया। इस घटना का वीडियो भी वायरल हो गया। घटना से इलाके में दहशत फैल गई।

इसके अलावा जानकारी मिली है कि रॉयल किंग रिजॉर्ट में भी नए साल की पार्टी को लेकर बवाल मच गया। लोगों का आरोप है कि रिजॉर्ट की ओर से एक इवेंट आयोजित किया गया था, जिसकी एंट्री फीस 700 रुपये बताई गई थी। कई लोगों ने एडवांस में 2500 रुपये तक भुगतान किया, लेकिन इसके बावजूद उन्हें अंदर प्रवेश की अनुमति नहीं दी गई और गेट बंद कर दिए गए।आरोप है कि बाद में एंट्री फीस बढ़ा दी गई और अंदर जाने के बाद खाने-पीने के लिए अलग से पैसे वसूले गए।


Leave a Reply