Latest news
CJP PROTEST : संसद मार्च के लिए जा रहे छात्रों को रोकने के लिए पुलिस ने किया लाठीचार्ज PM आवास के बाहर धरने पर बैठे कांग्रेसी नेता , केंद्र सरकार के सामने रखीं ये मांगें जालंधर में 24 जुलाई को भगवान जगन्नाथ जी की भव्य रथ यात्रा, पत्रकार संस्था (DMA) को विशेष निमंत्रण फिट होने के बावजूद भी पंजाबी सिंगर करनदीप को आया हार्ट अटैक , युवाओं को दी खास सलाह अमृतसर में थार गाडी के अंदर मिली युवक की लाश, मचा हड़कंप जालंधर के सनप्रीत ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को बांधी थी पटियाला शाही पगड़ी नेपाल में भूकंप के झटके ; 5.0 तीव्रता के भूकंप से लोगों में फैली दहशत अमृतसर में 70 साल के बुजुर्ग पर आवारा कुत्तों ने किया हमला , हुई मौत भूख हड़ताल पर बैठे सोनम वांगचुक को पुलिस ने जंतर-मंतर से हटाकर अस्पताल में शिफ्ट किया जालंधर जिले के सभी पोलिंग स्टेशनों पर 19 जुलाई 2026 को वोटर लिस्ट के SIR 2026 के तहत स्पेशल कैंप आयो...

India Living News

Hot News
You are currently viewing लुधियाना में बड़ी आतंकी साजिश नाकाम , हैंड ग्रेनेड और हथियारों का जखीरा बरामद

लुधियाना में बड़ी आतंकी साजिश नाकाम , हैंड ग्रेनेड और हथियारों का जखीरा बरामद

पंजाब : बड़ी खबर है कि पंजाब के लुधियाना में पुलिस ने दो आतंकियों का एनकाउंटर किया है। वीरवार शाम पुलिस और आतंकियों के बीच काफी देर तक गोलबारी हुई। इस मुठभेड़ में गोली लगने से दो आतंकी घायल हो गए। दोनों को अस्पताल में भर्ती करवाया गया है जहां एक की हालत गंभीर बनी हुई है। उनके पास से दो हैंड ग्रेनेड, चार पिस्तौल और 50 कारतूस बरामद किए गए हैं। पुलिस ने आशंका जताई है कि दोनों आतंकी बब्बर खालसा इंटरनेशनल से जुड़े हो सकते हैं जो हैंड ग्रेनेड हमला कर बड़ी वारदात को अंजाम देने के इरादे से जा रहे थे।

मिली जानकारी के अनुसार वीरवार शाम दोनों आतंकी लाडोवाल के पास से गुजर रहे थे। नाका लगाकर खड़े पुलिस मुलाजिम ने दोनों को रुकने का इशारा किया। पुलिस को देख दोनों भाग निकले। पुलिस टीम ने उनका पीछा किया तो दोनों ने गोलियां चलानी शुरू कर दी। इसके बाद पुलिस की कई टीमों ने मोर्चा संभाल लिया और दोनों को घायल कर गिरफ्तार कर लिया। मुठभेड़ की सूचना मिलने के बाद पुलिस कमिश्नर स्वपन शर्मा खुद मौके पर पहुंचे और हालात की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि आतंकियों से बरामद भारी मात्रा में असलहा बरामद किया गया है। आशंका है कि वो बड़ी वारदात को अंजाम देने जा रहे थे जिसे कमिश्नरेट पुलिस ने फेल कर दिया। उन्होंने बताया कि पुलिस इसे टेरर मॉड्यूल मान कर जांच कर रही है जो पाकिस्तान की खुफिया एजेंसी आईएसआई के सपोर्ट से चल रहे थे।


Leave a Reply