जालंधर : बड़ी खबर है कि जालंधर के भार्गव कैंप इलाके में 3 दिन पहले हुए चर्चित विजय ज्वेलर्स लूटकांड मामले में पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। मिली जानकारी अनुसार इस सनसनीखेज लूटकांड के तीनों आरोपियों को जालंधर पुलिस ने राजस्थान के अजमेर से गिरफ्तार कर लिया है। आरोपियों की पहचान कुशल, गगन, और करण के रूप में हुई है। तीनों को अब जालंधर लाया जा रहा है, जहां उनसे पूछताछ की जाएगी











