Latest news
पटियाला में पिटबुल डॉग के मालिक पर FIR : मकान देखने आए कपल पर किया था हमला पंजाब के पूर्व डिप्‍टी सीएम सुखबीर सिंह बादल पर नांदेड़ में जानलेवा हमला जालंधर में बड़ी वारदात : पत्नी और पिता का मर्डर कर आरोपी फरार स्वतंत्रता दिवस से पहले DGP गौरव यादव ने जिला पुलिस प्रमुखों को पेट्रोलिंग और निगरानी बढ़ाने का दिया... विजिलेंस ने 15 हजार रुपये रिश्वत लेते पटवारी को रंगे हाथ किया गिरफ्तार गोराया में पुल से नीचे गिरी क्रेटा कार, दो लोग घायल जालंधर में SIR प्रक्रिया के पहले चरण का डेटा जारी जालंधर के CP सतिंदर सिंह ने अधिकारियों के साथ की विशेष बैठक और जारी किए सख्त आदेश VIRAL NEWS : 220 करोड़ रुपये खर्च कर कई सर्जरी कराकर युवक बना कुत्ता ? वायरल VIDEO की सच्चाई आई सामन... पंजाब के लुधियाना की बेटी की कनाडा में सड़क हादसे में माैत, कैदी को ले जा रही थीं रमनदीप

India Living News

Hot News
You are currently viewing पंजाब के पूर्व DGP के इकलौते बेटे का अचानक हुआ निधन

पंजाब के पूर्व DGP के इकलौते बेटे का अचानक हुआ निधन

पंजाब : पंजाब के पूर्व डीजीपी और पूर्व कैबिनेट मंत्री के घर से दुखदायी खबर है। मिली जानकारी अनुसार पूर्व डीजीपी मोहम्मद मुस्तफा के बेटे अकिल अख्तर का मोहाली में संदिग्ध हालात में निधन हो गया. उन्हें गंभीर हालत में अस्पताल लाया गया था, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया.

उनकी जनाजे की नमाज आज शुक्रवार, 17.10.2025 को उनके पैतृक गांव हरदा खेड़ी (सहारनपुर, उत्तर प्रदेश) में असर की नमाज के बाद यानी 4:30 बजे अदा की जाएगी। उल्लेखनीय है कि पूर्व डीजीपी की बहू जैनब अख्तर पंजाब वक्फ बोर्ड की मेंबर रह चुकी है और सियासत में काफी सक्रिय हैं उनके पति का अचानक निधन होने से हर तरफ शोक की लहर है।

मां रजिया सुल्तान पंजाब की जानी-मानी नेता
मोहम्मद मुस्तफा 1985 बैच के आईपीएस अधिकारी रहे हैं और पंजाब पुलिस के डीजीपी पद से रिटायर हुए थे. वह कांग्रेस से जुड़े रहे हैं. उनकी पत्नी रजिया सुल्तान पंजाब की जानी-मानी नेता हैं, जो मालेरकोटला से विधायक और राज्य सरकार में मंत्री रह चुकी हैं. अकिल की अचानक मौत ने मुस्तफा परिवार समेत पूरे क्षेत्र को शोक में डूबो दिया है. गांव हरड़ा खेड़ी में सन्नाटा पसरा है और लोग परिवार के दुख में शामिल होने पहुंच रहे हैं.


Leave a Reply