पंजाब : पंजाब में आप पार्टी की सरकार ने मंत्रिमंडल में एक बार फिर फेरबदल किया है। मंत्री हरभजन सिंह से बिजली विभाग वापस ले लिया गया है। यह विभाग अब मंत्री संजीव अरोड़ा को सौंप दिया गया है। इस तरह संजीव अरोड़ा का कद बढ़ गया है। वह अब उद्योग, वाणिज्य, निवेश प्रोत्साहन, एनआरआई मामले के साथ बिजली विभाग भी संभालेंगे। मंत्री हरभजन सिंह के पास सिर्फ लोक निर्माण विभाग ही बचा है।














