Latest news
जालंधर में बड़ी वारदात : पत्नी और पिता का मर्डर कर आरोपी फरार स्वतंत्रता दिवस से पहले DGP गौरव यादव ने जिला पुलिस प्रमुखों को पेट्रोलिंग और निगरानी बढ़ाने का दिया... विजिलेंस ने 15 हजार रुपये रिश्वत लेते पटवारी को रंगे हाथ किया गिरफ्तार गोराया में पुल से नीचे गिरी क्रेटा कार, दो लोग घायल जालंधर में SIR प्रक्रिया के पहले चरण का डेटा जारी जालंधर के CP सतिंदर सिंह ने अधिकारियों के साथ की विशेष बैठक और जारी किए सख्त आदेश VIRAL NEWS : 220 करोड़ रुपये खर्च कर कई सर्जरी कराकर युवक बना कुत्ता ? वायरल VIDEO की सच्चाई आई सामन... पंजाब के लुधियाना की बेटी की कनाडा में सड़क हादसे में माैत, कैदी को ले जा रही थीं रमनदीप जालंधर में दर्दनाक हादसा : तेज़ रफ़्तार स्विफ्ट कार कैंटर से भिड़ी, तीन युवकों की मौत अमृतसर के CP गुरप्रीत भुल्लर का तबादला, जानें किस अधिकारी को मिली जिम्मेदारी

India Living News

Hot News
You are currently viewing जालंधर में अवैध कॉलोनी पर चला नगर निगम का बुलडोजर

जालंधर में अवैध कॉलोनी पर चला नगर निगम का बुलडोजर

जालंधर : नगर निगम जालंधर अवैध निर्माण और अवैध कॉलोनियों के खिलाफ लगातार कार्रवाई कर रहा है। नगर निगम की बिल्डिंग ब्रांच ने जालंधर के बस्ती शेख इलाके में लाल पहाड़ी के पास स्थित चोपड़ा कॉलोनी के पीछे लगभग एक एकड़ में बनाई जा रही अवैध कॉलोनी पर कार्रवाई की। इस दौरान कॉलोनी में हुए सभी निर्माण को गिरा दिया गया और चल रहे कार्यों को बंद करवाया गया।

एटीपी सुखदेव वशिष्ठ ने बताया कि अवैध कॉलोनियों में निर्माण कार्य रोकने के आदेश पहले ही दिए गए थे। साथ ही कॉलोनी को मंजूरी लेने की हिदायत भी दी गई थी। लेकिन आदेशों का पालन न करने और निर्माण जारी रखने की वजह से यह सख्त कदम उठाना पड़ा।

नगर निगम ने कॉलोनी मालिकों और बिल्डरों से अपील की है कि वे अपनी कॉलोनियों को मंजूरी दिलवाएं और अवैध निर्माण कार्यों को तुरंत रोक दें।


Leave a Reply