Latest news
CJP ने प्रदर्शन के बीच रखी अपनी ये शर्ते , कहा- जब तक ये पूरी नहीं होंगी, आंदोलन जारी रहेगा लाडोवाल टोल प्लाजा पर किसानों का धरना प्रदर्शन , बिना Toll दिए गुजरे वाहन CJP PROTEST : संसद मार्च के लिए जा रहे छात्रों को रोकने के लिए पुलिस ने किया लाठीचार्ज PM आवास के बाहर धरने पर बैठे कांग्रेसी नेता , केंद्र सरकार के सामने रखीं ये मांगें जालंधर में 24 जुलाई को भगवान जगन्नाथ जी की भव्य रथ यात्रा, पत्रकार संस्था (DMA) को विशेष निमंत्रण फिट होने के बावजूद भी पंजाबी सिंगर करनदीप को आया हार्ट अटैक , युवाओं को दी खास सलाह अमृतसर में थार गाडी के अंदर मिली युवक की लाश, मचा हड़कंप जालंधर के सनप्रीत ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को बांधी थी पटियाला शाही पगड़ी नेपाल में भूकंप के झटके ; 5.0 तीव्रता के भूकंप से लोगों में फैली दहशत अमृतसर में 70 साल के बुजुर्ग पर आवारा कुत्तों ने किया हमला , हुई मौत

India Living News

Hot News
You are currently viewing इस राज्य में महिलाओं को मिलेगी वर्क फ्रॉम होम की सुविधा , मुख्यमंत्री ने किया एलान

इस राज्य में महिलाओं को मिलेगी वर्क फ्रॉम होम की सुविधा , मुख्यमंत्री ने किया एलान

नेशनल न्यूज़ : आंध्र प्रदेश सरकार ने महिला दिवस से पहले कामकाजी महिलाओं को बड़ा तोहफा दिया है. मुख्यमंत्री एन. चंद्रबाबू नायडू ने वर्क फ्रॉम होम की घोषणा करते हुए कहा कि यह फैसला कार्यक्षेत्र में महिलाओं की प्रोडक्टिविटी को और बेहतर बनाएगा. उन्होंने लिखा कि कोविड 19 महामारी के दौरान काम करने के तरीकों में बड़ा बदलाव आया है. टेक्नोलॉजी के कारण वर्क फ्रॉम होम करना आसान हुआ है. रिमोट वर्क, कोवर्किंग स्पेस (CWS) और नेबरहुड वर्कस्पेस (NWS) जैसी व्यवस्थाएं बिजनेस और काम करने वाले लोगों के लिए ज्यादा बेहतर साबित हो गया, इससे काम की उत्पादकता भी बढ़ेगी.

वर्क फ्रॉम होम करना अब पहले से कहीं आसान…

आपको बता दें कि सीएम एन. चंद्रबाबू नायडू ने कहा कि कोविड-19 महामारी के दौरान काम करने के तरीके में बदलाव आया और तकनीकी सुविधाओं की मदद से वर्क फ्रॉम होम करना अब पहले से कहीं अधिक आसान हो गया है। इससे महिला कर्मचारियों को अपने काम और घर के बीच संतुलन बनाए रखने में मदद मिलेगी।

बदलाव लाने की दिशा में एक अहम कदम

सीएम नायडू ने एक्स (पूर्व में ट्विटर) पर इस फैसले को लेकर लिखा कि इस तरह की पहल से महिलाओं को बेहतर कार्य-जीवन संतुलन प्राप्त होगा। यह कदम आंध्र प्रदेश में सार्थक बदलाव लाने की दिशा में एक अहम कदम है। उन्होंने यह भी बताया कि राज्य सरकार IT और GCC नीति 4.0 को लागू कर रही है, जिससे आईटी कार्यालयों की स्थापना बढ़ेगी और स्थानीय स्तर पर रोजगार के नए अवसर मिलेंगे।


Leave a Reply