Latest news
पटियाला में पिटबुल डॉग के मालिक पर FIR : मकान देखने आए कपल पर किया था हमला पंजाब के पूर्व डिप्‍टी सीएम सुखबीर सिंह बादल पर नांदेड़ में जानलेवा हमला जालंधर में बड़ी वारदात : पत्नी और पिता का मर्डर कर आरोपी फरार स्वतंत्रता दिवस से पहले DGP गौरव यादव ने जिला पुलिस प्रमुखों को पेट्रोलिंग और निगरानी बढ़ाने का दिया... विजिलेंस ने 15 हजार रुपये रिश्वत लेते पटवारी को रंगे हाथ किया गिरफ्तार गोराया में पुल से नीचे गिरी क्रेटा कार, दो लोग घायल जालंधर में SIR प्रक्रिया के पहले चरण का डेटा जारी जालंधर के CP सतिंदर सिंह ने अधिकारियों के साथ की विशेष बैठक और जारी किए सख्त आदेश VIRAL NEWS : 220 करोड़ रुपये खर्च कर कई सर्जरी कराकर युवक बना कुत्ता ? वायरल VIDEO की सच्चाई आई सामन... पंजाब के लुधियाना की बेटी की कनाडा में सड़क हादसे में माैत, कैदी को ले जा रही थीं रमनदीप

India Living News

Hot News
You are currently viewing पंजाब में किसानों ने रोकी ट्रेने , पटरियों पर बैठे किसान

पंजाब में किसानों ने रोकी ट्रेने , पटरियों पर बैठे किसान

पंजाब : शंभू-खनौरी बॉर्डर पर धरने पर बैठे किसानों के हक में आज पंजाब में ट्रेने रोकी गई। हर जिले में किसान दोपहर 12 बजे से तीन बजे तक रेल पटरियों पर बैठे। किसान नेता सरवन सिंह पंधेर ने कहा कि जगजीत सिंह डल्लेवाल के आमरण अनशन को 22 दिन पूरे हो चुके हैं, लेकिन केंद्र सरकार ने अभी तक किसानों से बात नहीं की। मोदी सरकार किसानों के मुद्दों को डीरेल करना चाहती है।

संयुक्त किसान मोर्चा (गैर-राजनीतिक) और किसान मजदूर मोर्चा के आह्वान पर राज्य में 100 से अधिक स्थानों पर विरोध प्रदर्शन किया गया। जिसके कारण रेल सेवाएं बुरी तरह प्रभावित रहीं।

किसान नेता सरवन सिंह पंढेरर ने कहा कि तीन घंटे के “रेल रोको” आह्वान को राज्य में अच्छी प्रतिक्रिया मिली। विरोध प्रदर्शन का असर मोगा, फरीदकोट, फिरोजपुर, अमृतसर, तरनतारन, बटाला, कादियां, फिल्लौर, टांडा, दसूहा, होशियारपुर, लुधियाना और सुनाम शहरों में ज्यादा रहा।


Leave a Reply