Latest news
CJP PROTEST : संसद मार्च के लिए जा रहे छात्रों को रोकने के लिए पुलिस ने किया लाठीचार्ज PM आवास के बाहर धरने पर बैठे कांग्रेसी नेता , केंद्र सरकार के सामने रखीं ये मांगें जालंधर में 24 जुलाई को भगवान जगन्नाथ जी की भव्य रथ यात्रा, पत्रकार संस्था (DMA) को विशेष निमंत्रण फिट होने के बावजूद भी पंजाबी सिंगर करनदीप को आया हार्ट अटैक , युवाओं को दी खास सलाह अमृतसर में थार गाडी के अंदर मिली युवक की लाश, मचा हड़कंप जालंधर के सनप्रीत ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को बांधी थी पटियाला शाही पगड़ी नेपाल में भूकंप के झटके ; 5.0 तीव्रता के भूकंप से लोगों में फैली दहशत अमृतसर में 70 साल के बुजुर्ग पर आवारा कुत्तों ने किया हमला , हुई मौत भूख हड़ताल पर बैठे सोनम वांगचुक को पुलिस ने जंतर-मंतर से हटाकर अस्पताल में शिफ्ट किया जालंधर जिले के सभी पोलिंग स्टेशनों पर 19 जुलाई 2026 को वोटर लिस्ट के SIR 2026 के तहत स्पेशल कैंप आयो...

India Living News

Hot News
You are currently viewing लुधियाना में बुड्ढे नाले को लेकर डाइंग एसोसिएशन व जत्थेबंदियां हुई आमने सामने , माहौल बना तनावपूर्ण

लुधियाना में बुड्ढे नाले को लेकर डाइंग एसोसिएशन व जत्थेबंदियां हुई आमने सामने , माहौल बना तनावपूर्ण

लुधियाना : खबर है कि आज लुधियाना में जमकर हंगामा हुआ। इस दौरान पुलिस कर्मचारियों के घायल होने की भी खबर सामने आई है। जानकारी मिली है कि डाइंग एसोसिएशन ने जत्थेबंदियों खिलाफ मोर्चा खोल दिया। डाइंग एसोसिएशन ने अपनी लेबर के साथ ताजपुर रोड पर धरना लगा दिया ।

बता दें कि आज सुबह से बड़ी गिनती में प्रदर्शनकारी बुड्ढे नाला को बंद करने के इराद से इकट्ठे हुए। बुड्ढे नाले को बंद करने की काल पहले ही अलग-अलग जत्थेबंदियों द्वारा दी गई थी। इसे देखते हुए कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए बड़ी संख्या में पुलिस फोर्स भी तैनात की गई। वहीँ काले पानी का मोर्चा के कई नेताओं और समर्थकों को पुलिस ने हिरासत में लिया। इस बीच प्रदर्शनकारी बैरिकेडिंग तोड़कर आगे बढ़ने की कोशिश कर रहे थे। पुलिस की ओर से प्रदर्शनकारियों को रोकने के लिए हरसंभव प्रयास किए जा रहे थे। मौके पर बैरिकेडिंग और वॉटर कैनन भी मौजूद थी।

इससे पहले आज पुलिस ने बलबीर सिंह राजेवाल समेत कई बड़े नेताओं को लुधियाना पहुंचने से पहले ही हिरासत में ले लिया था। बता दें कि प्रदर्शनकारी लुधियाना के ताजपुर रोड स्थित सीटीपी प्लांट के पास पुराने नाले को बांधने की कोशिश कर रहे हैं। पुलिस ने ज्यादातर प्रदर्शनकारियों को सीटीपी प्वाइंट से कई किलोमीटर पहले ही रोक दिया। जिसके चलते फिरोजपुर रोड पर प्रदर्शनकारियों का बड़ा जमावड़ा देखने को मिला।


Leave a Reply