Latest news
CJP PROTEST : संसद मार्च के लिए जा रहे छात्रों को रोकने के लिए पुलिस ने किया लाठीचार्ज PM आवास के बाहर धरने पर बैठे कांग्रेसी नेता , केंद्र सरकार के सामने रखीं ये मांगें जालंधर में 24 जुलाई को भगवान जगन्नाथ जी की भव्य रथ यात्रा, पत्रकार संस्था (DMA) को विशेष निमंत्रण फिट होने के बावजूद भी पंजाबी सिंगर करनदीप को आया हार्ट अटैक , युवाओं को दी खास सलाह अमृतसर में थार गाडी के अंदर मिली युवक की लाश, मचा हड़कंप जालंधर के सनप्रीत ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को बांधी थी पटियाला शाही पगड़ी नेपाल में भूकंप के झटके ; 5.0 तीव्रता के भूकंप से लोगों में फैली दहशत अमृतसर में 70 साल के बुजुर्ग पर आवारा कुत्तों ने किया हमला , हुई मौत भूख हड़ताल पर बैठे सोनम वांगचुक को पुलिस ने जंतर-मंतर से हटाकर अस्पताल में शिफ्ट किया जालंधर जिले के सभी पोलिंग स्टेशनों पर 19 जुलाई 2026 को वोटर लिस्ट के SIR 2026 के तहत स्पेशल कैंप आयो...

India Living News

Hot News
You are currently viewing शाहरुख खान को मिली जान से मारने की धमकी, मन्नत के बाहर बढ़ाई गई सिक्योरिटी

शाहरुख खान को मिली जान से मारने की धमकी, मन्नत के बाहर बढ़ाई गई सिक्योरिटी

बॉलीवुड : फिल्म अभिनेता सलमान खान को लगातार गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई गैंग की तरफ से जान से मारने की धमकियां मिल रही हैं। वहीँ अब खबर आ रही है कि अब उनके बाद सुपरस्टार शाहरुख खान का नाम भी इस मामले में शामिल हो रहा है, जानकारी अनुसार उन्हें रायपुर के एक शख्स की तरफ से जान से मारने की धमकी मिली है। इस खबर के सामने आने के बाद मनोरंजन जगत में एक बार फिर से सनसनी फैल गई है।

ये मामला सामने आते ही मुंबई पुलिस भी एक्टिव हो गई है और धमकी देने वाले शख्स की तलाश में जुट गई है। हालांकि, एक्टर को धमकी क्यों मिली, इसके पीछे की ये वजह सामने नहीं आई है। वहीं, आरोपी का पता लगाने के लिए मुंबई पुलिस भी रायपुर के लिए रवाना हो गई है।

बताया जा रहा है कि मुंबई के बांद्रा थाना में शाहरुख खान को जान से मारने की धमकी भरा फोन कॉल आया है। इतना ही नहीं जान बचाने के लिए उनसे करोड़ों रुपये की मांग भी की गई है। हालांकि, इस मामले में अभी तक एक्टर की टीम की तरफ से कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं की गई है। इस धमकी भरे फोन कॉल के आने के बाद शाह रुख खान के मुंबई स्थित घर मन्नत के बाहर मुंबई पुलिस ने सुरक्षा को बढ़ा दिया गया है।


Leave a Reply