Latest news
जालंधर में टूर एंड ट्रैवल्स शॉप में नकाबपोश बदमाशों ने की बड़ी लूट MATHS COACHING CENTER के स्टूडेंट्स ने 10TH के रिजल्ट में अच्छे अंक प्राप्त किये 23वें विशाल माता रानी जागरण से पहले बालाजी महाराज की चौकी से बना भक्तिमय माहौल शिव ज्योति पब्लिक स्कूल की छात्रा संचिता सोनी ने ज़िले में दूसरा स्थान प्राप्त करके लहराया विद्यालय क... CBSE 10वीं सेशन-1 का रिजल्ट जारी : देशभर में लुधियाना रीजन 9वें स्थान पर AAP पार्टी के राज्यसभा सांसद अशोक मित्तल के घर और यूनिवर्सिटी पर ईडी की टीम ने रेड ਬਾਬਾ ਸਾਹਿਬ ਡਾਕਟਰ ਭੀਮ ਰਾਓ ਅੰਬੇਦਕਰ ਜੀ ਦੇ ਜਨਮ ਦਿਵਸ ਤੇ ਲੰਗਰ ਦਾ ਆਯੋਜਨ बैसाखी के दिन निशान साहिब की सेवा के दौरान 60 फीट की ऊंचाई से गिरकर सेवादार की मौत जालंधर में अवैध गैस रिफिलिंग के दाैरान सिलिंडर फटा , युवक बुरी तरह झुलसा हैवान पति : पत्नी के प्राइवेट पार्ट में डाली बीयर की बोतल, आरोपी पति गिरफ्तार

India Living News

Hot News
You are currently viewing जालंधर वेस्ट में उपचुनाव शांतिपूर्ण ढंग से सम्पन्न, जाने कितने कितने प्रतिशत हुई वोटिंग
Lok Sabha Elections 2024: Voting will be held in Punjab on June 1, results will come on June 4.

जालंधर वेस्ट में उपचुनाव शांतिपूर्ण ढंग से सम्पन्न, जाने कितने कितने प्रतिशत हुई वोटिंग

जालंधर : विधानसभा हलका जालंधर वेस्ट में उपचुनाव के मद्देनज़र वोटिंग सुबह 7 बजे से शुरू हुई जोकि 6 बजे सम्पन्न हुई। जालंधर वेस्ट में शांतिपूर्ण ढंग से मतदान सम्पन्न हुआ। बता दे इस समय विधानसभा क्षेत्र जालंधर वेस्ट सबसे हॉट सीट मानी जा रही है।

जालंधर वेस्ट में शाम 5 बजे तक 51.30% मतदान हुआ। दोपहर 3 बजे तक 42.60% मतदान हुआ। दोपहर 1 बजे तक 34.40% मतदान हुआ। सुबह 11 बजे तक 23.04 फीसदी मतदान हुआ। सुबह 9 बजे तक 10.30 फीसदी वोटिंग हुई ।

बता दें कि इस सीट से आम आदमी पार्टी के विधायक शीतल अंगुराल ने लोकसभा चुनाव से पहले इस्तीफा दे दिया था और भाजपा में शामिल हो गए थे। भाजपा ने उन्हें फिर से उम्मीदवार घोषित किया है, वहीं, आम आदमी पार्टी ने पूर्व कैबिनेट मंत्री भगत चूनी लाल के बेटे और पिछले चुनाव में भाजपा से चुनाव लड़ चुके मोहिंदर भगत पर दांव लगाया है।

यह सीट इसलिए भी अहम हो गई है क्योंकि पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने यहां मकान किराए पर लेकर चुनाव प्रचार की कमान संभाल रखी है। उनके साथ कई कैबिनेट मंत्रियों ने भी जालंधर वेस्ट में डेरा डाल दिया । इस बीच, पूर्व सीनियर डिप्टी मेयर सुरिंदर कौर को कांग्रेस ने मैदान में उतारा है, जिन्होंने लोकसभा चुनाव जीता था। बता दें कि ज़िला चुनाव अधिकारी-कम-डिप्टी कमिश्नर डा. हिमांशु अग्रवाल ने बताया कि उपचुनाव स्वतंत्र, निष्पक्ष और पारदर्शी ढंग से पूरा करने के लिए जिला प्रशासन ने सभी पुख्ता प्रबंध किए है। उन्होंने बताया कि विधानसभा हलका में कुल 171963 वोटरों, जिनमें 89629 पुरुष, 82326 महिला और 08 थर्ड जैंडर वोटर शामिल है, की सुविधा के लिए 181 पोलिंग बूथ बनाए गए है।


Leave a Reply